यशायाह 64:6
क्योंकि हम तो सबके सब अशुद्ध मनुष्य-के-से हैं, और हमारे धर्म के काम मैले चिथड़ों के समान हैं, हम सबके सब पत्ते के समान मुर्झा जाते हैं, और हमारे अधर्म के काम हमें वायु के समान उड़ा ले जाते है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यशायाह 64
3जब तूने अद्भुत कार्य किए जिनकी हमने अपेक्षा भी न की थी तब तू उतर आया और पर्वत तेरे सामने काँप उठे थे।
4क्योंकि प्राचीनकाल ही से न किसी ने सुना, न ही कानों तक उसकी चर्चा पहुंची और न आंखों से किसी ने तुझे छोड़ ऐसे परमेश्वर को देखा जो अपनी बाट जोहने वालों के लिए कार्य करता हो।
5तू तो उससे मिला करता है जो धार्मिकता के कार्य करने से प्रसन्न होता और तेरे मार्गों पर चलते हुए तुझे स्मरण रखता है। देख, तू क्रोधित हुआ क्योंकि हमने पाप किया था। हमारी यह दशा तो बहुत समय से है अब क्या हमारा उद्धार हो सकता है?
6क्योंकि हम तो सबके सब अशुद्ध मनुष्य-के-से हैं, और हमारे धर्म के काम मैले चिथड़ों के समान हैं, हम सबके सब पत्ते के समान मुर्झा जाते हैं, और हमारे अधर्म के काम हमें वायु के समान उड़ा ले जाते है।
7कोई नहीं जो तेरा नाम लेकर प्रार्थना करता हो, या तुझसे लिपट जाने के लिए तत्पर हो। तूने हमसे अपना मुख छिपा लिया है और हमको हमारे अधर्म के वश में छोड़ दिया है।
8परन्तु हे यहोवा, तू तो हमारा पिता है। हम मिट्टी हैं और तू हमारा कुम्हार है-हम सबके सब तेरे हाथ के कार्य है।
9हे यहोवा, अत्यधिक क्रोधित न हो, न ही अनन्तकाल तक हमारे अधर्म को स्मरण रख; देख, ध्यान दे, हम सब तो तेरी प्रजा के लोग है।
संबंधित पद
- रोमियों 7:18
इसलिए मैं जानता हूं कि मुझमें अर्थात् मेरे शरीर में कुछ भी भला वास नहीं करता। इच्छा तो मुझमें है, परन्तु मुझसे भला कार्य हो नहीं पाता।
- रोमियों 7:24
मैं कैसा अभागा मनुष्य हूँ! मुझे इस मृत्यु की देह से कौन छुड़ाएगा?
- इफिसियों 2:1–2
तुम तो उन अपराधों और पापों के कारण मरे हुए थे,
- प्रकाशितवाक्य 3:17–18
तू कहता है कि मैं धनवान हूं और धनी हो गया हूं, और मुझे किसी वस्तु की आवश्यकता नही। पर तू नहीं जानता कि तू अभागा, तुच्छ, दरिद्र, अन्धा और नंगा है।
- जकर्याह 3:3
यहोशू तो स्वर्गदूत के सामने मैले-कुचैले वस्त्र पहने खड़ा था।
- यशायाह 53:6
हम तो सबके सब भेड़ों के समान भटक गए थे, हममें से प्रत्येक ने अपना-अपना मार्ग लिया, परन्तु यहोवा ने हम सबके अधर्म का बोझ उसी पर लाद दिया।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).