Loading account

यशायाह 65:24

तब ऐसा होगा कि उनके पुकारने से पहले ही मैं उत्तर दूंगा, और उनके मांगते ही मैं सुन लूंगा।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यशायाह 65

21वे घर बनाकर उनमें रहेंगे, वे दाख की बारियां लगाकर उनके फल खाएंगे।

22ऐसा नहीं होगा कि वे बनाएं और कोई दूसरा आकर रहे, वे लगाएं और दूसरा आकर खाए, क्योंकि मेरी प्रजा की आयु वृक्षों के समान लम्बी होगी, और मेरे चुने हुए अपने हाथों के कार्यों का पूरा-पूरा लाभ उठाएंगे।

23उनका परिश्रम व्यर्थ न होगा, न उनके बच्चे संकट के लिए उत्पन्न होंगे, क्योंकि वे यहोवा के धन्य लोग ठहरेंगे।

24तब ऐसा होगा कि उनके पुकारने से पहले ही मैं उत्तर दूंगा, और उनके मांगते ही मैं सुन लूंगा।

25भेड़िया और मेमना एक साथ चरेंगे, और सिंह-बैल के समान भूसा खाएगा; और सर्प का आहार मिट्टी ही रहेगा। मेरे सम्पूर्ण पवित्र पर्वत पर न तो कोई किसी को दुख देगा और न ही हानि पहुंचाएगा,” यहोवा की यही वाणी है।

पूरा अध्याय पढ़ें: यशायाह 65

संबंधित पद

  • दानिय्येल 10:12

    तब उसने मुझसे कहा, “हे दानिय्येल मत डर, क्योंकि पहले ही दिन जब तूने परमेश्वर के सामने अपने आपको दीन करके समझने-बूझने के लिए मन लगाया, तेरे वचन सुन लिए गए और तेरे वचनों के कारण ही मैं आया हू।

  • 1 यूहन्ना 5:14–15

    और जो साहस हमें उसके सम्मुख होता है वह यह हैः कि यदि हम उसकी इच्छा के अनुसार कुछ मांगें, तो वह हमारी सुनता है।

  • मरकुस 11:24

    इसलिए मैं तुमसे कहता हूँ, कि जो कुछ तुम प्रार्थना में मांगते हो विश्वास करो कि उसे पा चुके हो, और वह तुम्हें मिल जाएगा।

  • यशायाह 58:9

    तब तू पुकारेगा और यहोवा उत्तर देगा, तू दुहाई देगा और वह कहेगा, ‘मैं यहां हू।’ यदि तू अपने बीच से अंधेर करना, उंगली उठाना, और दुष्ट बातें बोलना दूर कर दे,

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).