Loading account

याकूब 1:17

प्रत्येक अच्छी वस्तु और हर एक उत्तम दान तो ऊपर ही से है, और ज्योतियों के पिता की ओर से मिलता है, जो कभी बदलता नहीं और न छाया के समान परिवर्तनशील है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: याकूब 1

14परन्तु प्रत्येक व्यक्ति अपनी ही अभिलाजा द्वारा खिंचकर व फंसकर परीक्षा में पड़ता है।

15जब अभिलाजा गर्भवती होती है तो पाप को जनती है, और जब पाप हो जाता है तो मृत्यु को उत्पन्न करता है।

16मेरे प्रिय भाइयो, धोखा न खाओ।

17प्रत्येक अच्छी वस्तु और हर एक उत्तम दान तो ऊपर ही से है, और ज्योतियों के पिता की ओर से मिलता है, जो कभी बदलता नहीं और न छाया के समान परिवर्तनशील है।

18उसने अपनी ही इच्छा से सत्य के वचन के द्वारा हमें जन्म दिया जिस से हम उसके सृजे गए प्राणियों में मानो प्रथम फल हो।

19हे मेरे प्रिय भाइयो, यह तो तुम जानते ही हो। अतः प्रत्येक व्यक्ति सुनने के लिए तो तत्पर, बोलने में धीरजवन्त, और क्रोध करने में धीमा हो।

20क्योंकि मनुष्य का क्रोध परमेश्वर की धार्मिकता का निर्वाह नहीं कर सकता।

पूरा अध्याय पढ़ें: याकूब 1

संबंधित पद

  • यूहन्ना 3:27

    यूहन्ना ने उत्तर देते हुए कहा, “जब तक किसी मनुष्य को स्वर्ग से न दिया जाए तब तक वह कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकता।

  • मत्ती 7:11

    अतः जब तुम बुरे होकर अपने बच्चों को अच्छी वस्तुएं देना जानते हो तो तुम्हारा पिता जो स्वर्ग में है अपने मांगने वालों को अच्छी वस्तुएं और अधिक क्यों न देगा?

  • इब्रानियों 13:8

    यीशु मसीह कल और आज, और युगानुयुग एक-सा है।

  • यूहन्ना 8:12

    यीशु ने फिर लोगों से कहा, “जगत की ज्योति मैं हूँ। जो मेरे पीछे हो लेगा वह अंधकार में न चलेगा, वरन् जीवन की ज्योति पाएगा।”

  • गिनती 23:19

    परमेश्वर मनुष्य नहीं कि वह झूठ बोले, न वह मानव-पुत्र है कि पछताए। क्या वह कुछ कहे, और उसे न करे? या क्या वह कुछ बोले, और उसे पूरा न करे?

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).