Loading account

याकूब 4:7

इसलिए परमेश्वर के अधीन हो जाओ। शैतान का सामना करो तो वह तुम्हारे पास से भाग जाएगा।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: याकूब 4

4हे व्यभिचारिणियों, क्या तुम नहीं जानतीं कि संसार में मित्रता करना परमेश्वर से शत्रुता करनी है? अतः यदि कोई संसार से मित्रता रखना चाहता है तो वह अपने आप को परमेश्वर का शत्रु बनाता है।

5या तुम सोचते हो कि पवित्रशास्त्र व्यर्थ ही यह कहता हैः “उस आत्मा को जिसे परमेश्वर ने हमारे भीतर निवास करने के लिए बनाया है, क्या वह उसकी बड़ी ईर्ष्या से कामना नहीं करता?”

6वरन् वह और भी अधिक अनुग्रह देता है। इसलिए कहता है, “परमेश्वर घमण्डियों का विरोध करता पर दीन लोगों पर अनुग्रह करता है।”

7इसलिए परमेश्वर के अधीन हो जाओ। शैतान का सामना करो तो वह तुम्हारे पास से भाग जाएगा।

8परमेश्वर के निकट आओ तो वह भी तुम्हारे निकट आएगा। हे पापियो, अपने हाथ शुद्ध करो। और हे दुचित्तो, अपने हृदयों को पवित्र करो।

9शोकित होओ, विलाप करो और रोओ। तुम्हारी हंसी आंसुओं में, और तुम्हारा हर्ष, विषाद में बदल जाए।

10प्रभु के सामने दीन बनो तो वह तुम्हें प्रतिज्ठित करेगा।

पूरा अध्याय पढ़ें: याकूब 4

संबंधित पद

  • 1 पतरस 5:8–9

    संयमी और सचेत रहो। तुम्हारा शत्रु शैतान गर्जने वाले सिंह की भांति इस ताक में रहता है कि किसको फाड़ खाए।

  • इफिसियों 4:27

    शैतान को अवसर न दो।

  • इफिसियों 6:11–12

    परमेश्वर के सम्पूर्ण अस्त्र-शस्त्र धारण करो जिस से तुम शैतान की युक्तियों का दृढ़तापूर्वक सामना कर सको।

  • 1 पतरस 5:6

    इसलिए परमेश्वर के सामर्थी हाथ के नीचे दीन बनो, जिससे कि वह तुम्हें उचित समय पर उन्नत करे।

  • लूका 4:2–13

    वहां चालीस दिन तक शैतान उसकी परीक्षा करता रहा। उन दिनों में उसने कुछ नहीं खाया। जब ये दिन बीत गए तब वह भूखा हुआ।

  • मत्ती 4:3–11

    और परखने वाले ने निकट आकर उससे कहा, “यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो आज्ञा दे कि ये पत्थर रोटियां बन जाए।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).