Loading account

अय्यूब 13:15

चाहे वह मुझे घात करे, फिर भी मैं उसमें आशा रखूंगा, परन्तु मैं अपने आचरण के विषय उसके सम्मुख तर्क करूंगा।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: अय्यूब 13

12तुम्हारे स्मरणयोग्य नीतिवचन राख के-से कथन हैं, तुम्हारे बचाव के साधन मिट्टी ही के है।

13मेरे सामने चुप रहो कि मैं बोल सकूं, फिर चाहे जो कुछ मुझ पर आए, आने दो।

14क्या मैं अपने आपको जोखिम में डालूंगा? क्या अपना प्राण अपनी ही हथेली पर रखूंगा?

15चाहे वह मुझे घात करे, फिर भी मैं उसमें आशा रखूंगा, परन्तु मैं अपने आचरण के विषय उसके सम्मुख तर्क करूंगा।

16यही मेरे उद्धार का कारण होगा, क्योंकि विधर्मी उसकी उपस्थिति में नहीं आ सकता।

17मेरी बात ध्यान से सुनो, मेरा बयान तुम्हारे कानों में पड़े।

18देखो, मैंने अपना मामला तैयार कर लिया है; मैं जानता हूं कि मैं निर्दोष ठहरूंगा।

पूरा अध्याय पढ़ें: अय्यूब 13

संबंधित पद

  • अय्यूब 19:25–28

    मुझे तो निश्चय है कि मेरा छुड़ाने वाला जीवित है, और वह अन्त में पृथ्वी पर खड़ा होगा।

  • अय्यूब 23:10

    परन्तु वह मेरा चाल-चलन जानता है; जब वह मुझे परख चुकेगा, मैं सोने के समान निकलूंगा।

  • रोमियों 8:38–39

    क्योंकि मुझे पूर्ण निश्चय है कि न मृत्यु, न जीवन, न स्वर्गदूत, न प्रधानताएं, न वर्तमान, न भविष्य, न शक्तियां,

  • 1 यूहन्ना 3:20

    जिन बातों में हमारा हृदय हमें दोषी ठहराता है; क्योंकि परमेश्वर हमारे हृदय की अपेक्षा कहीं महान् है और वह सब कुछ जानता है।

  • अय्यूब 27:5

    यह मुझसे दूर हो कि मैं तुम्हें सच्चा मानूं, मैं अपने मरने तक अपनी खराई का दावा करना न छोडूंगा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).