Loading account

अय्यूब 38:4

जब मैंने पृथ्वी की नींव डाली तब तू कहां था? यदि तुझे इसका ज्ञान है तो उत्तर दे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: अय्यूब 38

1तब यहोवा ने अय्यूब को बवंडर में से उत्तर दिया,

2“यह कौन है जो परामर्श पर नासमझी की बातों के द्वारा परदा डालता है?

3अब पुरुष के समान अपनी कमर कस ले, मैं तुझसे पूछूंगा, तू मुझे उत्तर दे!

4जब मैंने पृथ्वी की नींव डाली तब तू कहां था? यदि तुझे इसका ज्ञान है तो उत्तर दे।

5किसने उसकी नाप ठहराई? क्या तू जानता है? किसने उस पर सूत खींचा?

6उसकी नींव किस पर रखी गई! उसके कोने का पत्थर किसने बिठाया,

7जबकि भोर के तारों ने साथ मिलकर गाया तथा परमेश्वर के सब पुत्रों ने जय-जयकार किया था?

पूरा अध्याय पढ़ें: अय्यूब 38

संबंधित पद

  • इब्रानियों 1:10

    और, “हे प्रभु, आदि में तू ही ने पृथ्वी की नींव डाली और आकाश तेरे ही हाथों की कारीगरी है।

  • नीतिवचन 30:4

    कौन स्वर्ग में चढ़कर पुनः उतर आया है? किसने हवा को अपनी मुट्ठी में एकत्र कर रखा है? किसने समुद्र को अपने वस्त्र में बांध लिया है? किसने पृथ्वी के सिवानों को निर्धारित किया है- उसका अथवा उसके पुत्र का नाम क्या है? तू तो निश्चय जानता होगा!

  • इब्रानियों 1:2

    इन अन्तिम दिनों में हमसे अपने पुत्र के द्वारा बातें की हैं, जिसे उसने सब वस्तुओं का उत्तराधिकारी ठहराया और जिसके द्वारा उसने सम्पूर्ण सृष्टि की रचना भी की।

  • उत्पत्ति 1:1

    आदि में परमेश्वर ने आकाश और पृथ्वी की सृष्टि की।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).