Loading account

योएल 2:25

जिन वर्षों की उपज को दलवाली, रेंगने वाली, उजाड़ने वाली, और कुतरने वाली टिड्डियों ने अर्थात् मेरे भेजे हुए बड़े दल ने खा लिया था, उनकी हानि मैं तुमको भर दूंगा।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: योएल 2

22हे वन-पशुओ, मत डरो, क्योंकि जंगल की चराइयां हरी-भरी हो गई हैं, वृक्षों में फल लगे हैं, अंजीर और अंगूर बहुतायत से फले है।

23हे सिय्योन के लोगो, आनन्द मनाओ। अपने परमेश्वर यहोवा में मग्न हो, क्योंकि तुम्हें स्वीकार करने के प्रमाण स्वरूप उसने पहली बरसात दी है, पूर्वकाल के समान उसने वर्षा अर्थात् पहली और पिछली बरसात भेजी है।

24तब खलिहान अन्न से भर जाएंगे और रसकुंडों में नया दाखमधु और तेल छलक उठेगा।

25जिन वर्षों की उपज को दलवाली, रेंगने वाली, उजाड़ने वाली, और कुतरने वाली टिड्डियों ने अर्थात् मेरे भेजे हुए बड़े दल ने खा लिया था, उनकी हानि मैं तुमको भर दूंगा।

26तब तुम्हारे पास बहुतायत से खाने को रहेगा और तुम तृप्त होगे और अपने परमेश्वर यहोवा के नाम की स्तुति करोगे जिसने तुम्हारे लिए अद्भुत कार्य किए है। तब मेरे लोग कभी लज्जित न होंगे।

27इस प्रकार तुम जान लोगे कि मैं इस्राएल के मध्य हूं और मैं ही तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं, और कोई नही। मेरी प्रजा कभी लज्जित न होगी।

28और इसके बाद मैं सब लोगों पर अपना आत्मा उंडेलूंगा। तुम्हारे पुत्र और पुत्रियां नबूवत करेंगी। तुम्हारे वृद्ध जन स्वप्न देखेंगे और तुम्हारे जवान दर्शन देखेंगे।

पूरा अध्याय पढ़ें: योएल 2

संबंधित पद

  • जकर्याह 10:6

    मैं यहूदा के घराने को सामर्थी बनाऊंगा, यूसुफ के घराने को छुड़ाऊंगा, और उनको वापस लाऊंगा क्योंकि मैंने उन पर तरस खाया है। वे ऐसे होंगे मानो मैंने उनको कभी त्यागा ही न हो क्योंकि मैं उनका परमश्ेवर यहोवा हूं, और मैं उनको उत्तर दूंगा।

  • योएल 1:4–7

    जो कुछ कुतरने वाली टिड्डी से बचा उसे दलवाली टिड्डी ने खा लिया, और जो कुछ दलवाली टिड्डी से बचा उसे रेंगने वाली टिड्डी ने निगल लिया, और रेंगने वाली ने जो कुछ छोड़ा उसे उजाड़ने वाली टिड्डी चट कर गई।

  • योएल 2:2–11

    वह अन्धकार और छाया का दिन, बादलों और घोर अन्धकार का दिन है। एक बड़ी और सामर्थी जाति, जिसके समान पीढ़ी-पीढ़ी में न तो कभी कोेई जाति हुई और न फिर कभी होगी, पर्वतों पर भोर के प्रकाश के समान फैल रही है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).