Loading account

योएल 2:28

और इसके बाद मैं सब लोगों पर अपना आत्मा उंडेलूंगा। तुम्हारे पुत्र और पुत्रियां नबूवत करेंगी। तुम्हारे वृद्ध जन स्वप्न देखेंगे और तुम्हारे जवान दर्शन देखेंगे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: योएल 2

25जिन वर्षों की उपज को दलवाली, रेंगने वाली, उजाड़ने वाली, और कुतरने वाली टिड्डियों ने अर्थात् मेरे भेजे हुए बड़े दल ने खा लिया था, उनकी हानि मैं तुमको भर दूंगा।

26तब तुम्हारे पास बहुतायत से खाने को रहेगा और तुम तृप्त होगे और अपने परमेश्वर यहोवा के नाम की स्तुति करोगे जिसने तुम्हारे लिए अद्भुत कार्य किए है। तब मेरे लोग कभी लज्जित न होंगे।

27इस प्रकार तुम जान लोगे कि मैं इस्राएल के मध्य हूं और मैं ही तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं, और कोई नही। मेरी प्रजा कभी लज्जित न होगी।

28और इसके बाद मैं सब लोगों पर अपना आत्मा उंडेलूंगा। तुम्हारे पुत्र और पुत्रियां नबूवत करेंगी। तुम्हारे वृद्ध जन स्वप्न देखेंगे और तुम्हारे जवान दर्शन देखेंगे।

29मैं अपने दासों और दासियों पर भी उन दिनों में अपना आत्मा उंडेलूंगा।

30मैं आकाश में और पृथ्वी पर अद्भुत कार्य करूंगा अर्थात् लहू और अग्नि तथा धुएं के खम्भे दिखाऊंगा।

31यहोवा के महान् और भयानक दिन के आने से पहले सूर्य अन्धकार में और चन्द्रमा लहू में बदल जाएगा।

पूरा अध्याय पढ़ें: योएल 2

संबंधित पद

  • प्रेरितों के काम 2:16–21

    परन्तु यह वह बात है जो योएल नबी के द्वारा कही गयी थी;

  • यहेजकेल 39:29

    और मैं फिर कभी उनसे अपना मुख न फेरूंगा क्योंकि मैंने इस्राएल पर अपना आत्मा उंडेला है, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।”

  • यशायाह 32:15

    जब तक हम पर ऊपर से आत्मा न उंडेला जाए, और जंगल उपजाऊ भूमि न बन जाए, और उपजाऊ भूमि जंगल न कहलाने लगे।

  • प्रेरितों के काम 2:39

    क्योंकि वह प्रतिज्ञा तुम्हारे और तुम्हारी सन्तान के लिए और उन सब के लिए है जो दूर दूर हैं, अर्थात् वे सब जिनको प्रभु हमारा परमेश्वर अपने पास बुलाएगा।”

  • प्रेरितों के काम 2:2–4

    एकाएक आकाश से एक प्रचण्ड आंधी की सी सनसनाहट का शब्द हुआ, और उस से सारा घर, जहाँ वे बैठे हुए थे, गूँज गया।

  • यशायाह 44:3

    क्योंकि मैं प्यासी भूमि पर जल उंडेलूंगा तथा सूखी भूमि पर धाराएं बहाऊंगा। मैं तेरे वंश पर अपना आत्मा और तेरे वंशजों पर अपनी आशीष उंडेलूंगा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).