Loading account

यूहन्ना 1:14

और वचन देहधारी हुआ, और हमारे बीच में निवास किया, और हमने उसकी ऐसी महिमा देखी जैसी पिता के इकलौते की महिमा जो अनुग्रह और सच्चाई से परिपूर्ण हो।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यूहन्ना 1

11वह अपनों के पास आया और उसके अपनों ने उसे ग्रहण नहीं किया।

12परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर की सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात् उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास करते हैं-

13वे न तो लहू से, न शरीर की इच्छा से, और न मनुष्य की इच्छा से, परन्तु परमेश्वर से उत्पन्न हुए है।

14और वचन देहधारी हुआ, और हमारे बीच में निवास किया, और हमने उसकी ऐसी महिमा देखी जैसी पिता के इकलौते की महिमा जो अनुग्रह और सच्चाई से परिपूर्ण हो।

15यूहन्ना ने उसके विषय में साक्षी दी और पुकारकर कहा, “यह वही है जिसके विषय में मैंने कहा, ‘वह जो मेरे बाद आने वाला है मुझसे आगे है, क्योंकि वह मुझसे पहले था’।”

16क्योंकि उसकी परिपूर्णता में से हम सबने पाया, अर्थात् अनुग्रह पर अनुग्रह।

17क्योंकि व्यवस्था मूसा के द्वारा दी गई, पर अनुग्रह और सच्चाई तो यीशु मसीह के द्वारा पहुंची।

पूरा अध्याय पढ़ें: यूहन्ना 1

संबंधित पद

  • 1 यूहन्ना 4:9

    परमेश्वर का प्रेम हम में इसी से प्रकट हुआ कि परमेश्वर ने अपने एकलौते पुत्र को संसार में भेज दिया कि हम उसके द्वारा जीवन पाए।

  • 1 तीमुथियुस 3:16

    और निस्सन्देह भक्ति का भेद बड़ा गम्भीर है-वह जो शरीर में होकर प्रकट हुआ, आत्मा द्वारा धर्मी प्रमाणित हुआ, स्वर्गदूतों को दिखाई दिया, ग़ैरयहूदियों में उसका प्रचार हुआ, जगत में उस पर विश्वास किया गया और महिमा में ऊपर उठा लिया गया।

  • गलातियों 4:4

    परन्तु जब समय पूरा हुआ तो परमेश्वर ने अपने पुत्र को भेजा जो स्त्री से उत्पन्न हुआ और व्यवस्था के अधीन उत्पन्न हुआ,

  • यूहन्ना 1:1

    आदि में वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था, और वचन परमेश्वर था।

  • यशायाह 40:5

    तब यहोवा का तेज प्रकट होगा और सब प्राणी उसको एक साथ देखेंगे, क्योंकि यहोवा ने ही यह कहा है।”

  • इब्रानियों 1:3

    वह उसकी महिमा का प्रकाश और उसके तत्त्व का प्रतिरूप है, तथा अपने सामर्थ्य के वचन के द्वारा सब वस्तुओं को सम्भालता है। वह पापों को धोकर ऊंचे पर महामहिमन् की दाहिनी ओर बैठ गया।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).