Loading account

यूहन्ना 11:25

यीशु ने उससे कहा, “पुनरुत्थान और जीवन मैं हूँ; जो मुझपर विश्वास करता है यदि मर भी जाए फिर भी जीवित रहेगा,

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यूहन्ना 11

22अब भी मैं जानती हूँ कि तू परमेश्वर से जो कुछ मांगेगा, परमेश्वर तुझे देगा।”

23यीशु ने उससे कहा, “तेरा भाई फिर जी उठेगा।”

24मार्था ने उससे कहा, “मैं जानती हूँ कि अन्तिम दिन पुनरुत्थान के समय वह जी उठेगा।”

25यीशु ने उससे कहा, “पुनरुत्थान और जीवन मैं हूँ; जो मुझपर विश्वास करता है यदि मर भी जाए फिर भी जीवित रहेगा,

26और प्रत्येक जो जीवित है, और मुझपर विश्वास करता है, कभी नहीं मरेगा। क्या तू इस पर विश्वास करती है?”

27उसने उससे कहा, “हाँ प्रभु, मैंने विश्वास कर लिया है कि तू ही परमेश्वर का पुत्र मसीह है, अर्थात् वही जो जगत में आने वाला था।”

28यह कहकर वह चली गई, और अपनी बहन मरियम को बुलाकर चुपके से कहा, “गुरु यहीं है और तुझे बुला रहा है।”

पूरा अध्याय पढ़ें: यूहन्ना 11

संबंधित पद

  • 1 थिस्सलुनीकियों 4:14

    हम विश्वास करते हैं कि यीशु मरा और जी भी उठा-इसलिए परमेश्वर उन्हें भी जो यीशु में सो गए हैं, उसके साथ ले आएगा।

  • यूहन्ना 3:36

    जो पुत्र पर विश्वास करता है अनन्तजीवन उसका है, परन्तु वह जो पुत्र की नहीं मानता जीवन नहीं देखेगा, परन्तु परमेश्वर का प्रकोप उसपर बना रहता है।”

  • 1 यूहन्ना 5:11–12

    वह साक्षी यह है कि परमेश्वर ने हमें अनन्त जीवन दिया है, और यह जीवन उसके पुत्र में है।

  • यूहन्ना 1:4

    उसमें जीवन था, और वह जीवन मनुष्यों की ज्योति था।

  • रोमियों 8:10–11

    यदि मसीह तुम में है, तो यघपि शरीर पाप के कारण मृतक है, फिर भी आत्मा धार्मिकता के कारण जीवित है।

  • यूहन्ना 5:21

    क्योंकि जिस प्रकार पिता मृतकों को जिला उठाता है और उन्हें जीवन प्रदान करता है, उसी प्रकार पुत्र भी जिसे चाहता है, जीवन प्रदान करता है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).