Loading account

यूहन्ना 13:35

यदि तुम आपस में प्रेम रखोगे तो इसी से सब जानेंगे कि तुम मेरे चेले हो।”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यूहन्ना 13

32यदि परमेश्वर उसमें महिमान्वित हुआ है, तो परमेश्वर भी अपने में उसको महिमान्वित करेगा, और तुरन्त करेगा।

33बच्चो, मैं और थोड़ी देर तुम्हारे साथ हूँ। तुम मुझे ढूंढ़ोगे; और जैसा कि मैंने यहूदियों से कहा कि जहाँ मैं जाने वाला हूँ तुम नहीं आ सकते तुमसे भी कहता हूँ।

34मैं तुम्हें एक नई आज्ञा देता हूँ कि तुम एक दूसरे से प्रेम रखो। जैसा मैंने तुमसे प्रेम रखा है, वैसे ही तुम भी एक दूसरे से प्रेम रखो।

35यदि तुम आपस में प्रेम रखोगे तो इसी से सब जानेंगे कि तुम मेरे चेले हो।”

36शमौन पतरस ने उससे कहा, “प्रभु तू कहां जा रहा है?” यीशु ने उत्तर दिया, “जहाँ मैं जा रहा हूँ, तू अभी वहाँ मेरे पीछे नहीं आ सकता; परन्तु इसके बाद तू आएगा।”

37पतरस ने उससे कहा, “प्रभु, मैं अभी तेरे पीछे क्यों नहीं आ सकता? मैं तो तेरे लिए अपना प्राण भी दे दूंगा।”

38यीशु ने उत्तर दिया, “क्या तू मेरे लिए अपना प्राण देगा? मैं तुझसे सच-सच कहता हूँ कि मुर्ग के बाँग देने से पहले तू तीन बार मेरा इनकार करेगा,।”

पूरा अध्याय पढ़ें: यूहन्ना 13

संबंधित पद

  • 1 यूहन्ना 4:20–21

    यदि कोई कहे, “मैं परमेश्वर से प्रेम करता हूँ,” और अपने भाई से घृणा करे तो वह झूठा है; क्योंकि जो अपने भाई से जिसे उसने देखा है, प्रेम नहीं करता तो वह परमेश्वर से जिसे उसने नहीं देखा, प्रेम नहीं कर सकता।

  • 1 यूहन्ना 2:10

    जो कोई अपने भाई से प्रेम करता है, वह ज्योति में बना रहता है, और उसमें कोई ठोकर का कारण नही।

  • 1 यूहन्ना 3:10–14

    इसी से परमेश्वर के सन्तान और शैतान के सन्तान जाने जाते हैं कि जो कोई धार्मिकता पर आचरण नहीं करता, वह परमेश्वर से नहीं, और वह भी नहीं जो अपने भाई से प्रेम नहीं करता।

  • यूहन्ना 17:21

    कि वे सब एक हो। जैसे, हे पिता, तू मुझमें है और मैं तुझमें हूँ, वैसे ही वे भी हममें हों, जिससे कि संसार विश्वास करे कि तूने ही मुझे भेजा है।

  • 1 यूहन्ना 2:5

    परन्तु जो उसके वचन का पालन करता है, उसमें सचमुच परमेश्वर का प्रेम सिद्ध हो चुका है। इसी से हम जानते हैं कि हम उस में हैं:

  • प्रेरितों के काम 4:32–35

    विश्वासियों का समुदाय एक मन और एक प्राण था। उनमें से कोई भी अपनी सम्पत्ति को अपनी नहीं कहता था, परन्तु उनका सब कुछ साझे का था।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).