Loading account

यूहन्ना 14:2

मेरे पिता के घर में रहने के बहुत-से स्थान हैं; यदि न होते, तो मैं तुमसे कह देता; क्योंकि मैं तुम्हारे लिए जगह तैयार करने जाता हू।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यूहन्ना 14

1“तुम्हारा हृदय व्याकुल न हो। तुम परमेश्वर पर विश्वास रखते हो, मुझ पर भी विश्वास रखो।

2मेरे पिता के घर में रहने के बहुत-से स्थान हैं; यदि न होते, तो मैं तुमसे कह देता; क्योंकि मैं तुम्हारे लिए जगह तैयार करने जाता हू।

3और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिए जगह तैयार करूँ तो फिर आकर तुम्हें अपने यहां ले जाऊँगा कि जहाँ मैं हूँ, वहाँ तुम भी रहो,

4और जहाँ मैं जा रहा हूं तुम वहाँ का मार्ग जानते हो।”

5थोमा ने उससे कहा, “हे प्रभु, हम नहीं जानते कि तू कहाँ जा रहा है, तो मार्ग कैसे जानें?”

पूरा अध्याय पढ़ें: यूहन्ना 14

संबंधित पद

  • 2 कुरिन्थियों 5:1

    क्योंकि हम जानते हैं कि यदि हमारा पृथ्वी पर का तम्बू सदृश घर गिरा दिया जाए, तो परमेश्वर से हमें स्वर्ग में ऐसा भवन मिलेगा जो हाथों से बना हुआ नहीं, परन्तु चिरस्थायी है।

  • यूहन्ना 13:36

    शमौन पतरस ने उससे कहा, “प्रभु तू कहां जा रहा है?” यीशु ने उत्तर दिया, “जहाँ मैं जा रहा हूँ, तू अभी वहाँ मेरे पीछे नहीं आ सकता; परन्तु इसके बाद तू आएगा।”

  • इब्रानियों 13:14

    क्योंकि यहां हमारा कोई स्थायी नगर नहीं, परन्तु हम उस नगर की खोज में हैं जो आने वाला है।

  • प्रकाशितवाक्य 21:2

    फिर मैंने पवित्र नगरी, नए यरूशलेम को परमेश्वर की ओर से स्वर्ग से उतरते देखा; वह ऐसी सजाई गई थी जैसी दुल्हिन अपने पति के लिए सिंगार किए हो।

  • इब्रानियों 11:10

    वह उस स्थिर नींव वाले नगर की प्रतीक्षा में था जिस का रचने और बनाने वाला परमेश्वर है।

  • प्रकाशितवाक्य 3:12

    जो जय पाए उसे मैं अपने परमेश्वर के मन्दिर में एक स्तम्भ बनाऊंगा। वह वहां से फिर कभी बाहर न निकलेगा, और मैं अपने परमेश्वर का नाम और अपने परमेश्वर के नगर अर्थात् नए यरूशलेम का नाम, जो मेरे परमेश्वर की ओर से स्वर्ग से उतरने वाला है, और अपना नया नाम भी उस पर लिखूंगा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).