Loading account

यूहन्ना 14:6

यीशु ने उससे कहा, “मार्ग, सत्य और जीवन मैं ही हूँ। बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं आ सकता।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यूहन्ना 14

3और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिए जगह तैयार करूँ तो फिर आकर तुम्हें अपने यहां ले जाऊँगा कि जहाँ मैं हूँ, वहाँ तुम भी रहो,

4और जहाँ मैं जा रहा हूं तुम वहाँ का मार्ग जानते हो।”

5थोमा ने उससे कहा, “हे प्रभु, हम नहीं जानते कि तू कहाँ जा रहा है, तो मार्ग कैसे जानें?”

6यीशु ने उससे कहा, “मार्ग, सत्य और जीवन मैं ही हूँ। बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं आ सकता।

7यदि तुमने मुझे जाना होता तो मेरे पिता को भी जानते। अब से तुम उसे जानते हो और तुमने उसे देखा भी है।”

8फिलिप्पुस ने उससे कहा, “हे प्रभु, हमको पिता दिखा दे और यही हमारे लिए पर्याप्त है।”

9यीशु ने उससे कहा, “फिलिप्पुस, मैं इतने समय से तेरे साथ हूँ, फिर भी तू मुझे नहीं जानता? जिसने मुझे देखा है, उसने पिता को देखा है। तू कैसे कहता है, ‘हमको पिता दिखा दे?’

पूरा अध्याय पढ़ें: यूहन्ना 14

संबंधित पद

  • प्रेरितों के काम 4:12

    किसी दूसरे के द्वारा उद्धार नहीं, क्योंकि स्वर्ग के नीचे मनुष्यों में कोई दूसरा नाम नहीं दिया गया है जिसके द्वारा हम उद्धार पाए।

  • यूहन्ना 10:9

    द्वार मैं हूँ। यदि कोई मेरे द्वारा प्रवेश करता है तो वह उद्धार पाएगा, और भीतर-बाहर आया-जाया करेगा और चारा पाएगा।

  • इफिसियों 2:18

    क्योंकि उसी के द्वारा हम दोनों की, एक ही आत्मा में पिता के पास पहुंच होती है।

  • यूहन्ना 11:25–26

    यीशु ने उससे कहा, “पुनरुत्थान और जीवन मैं हूँ; जो मुझपर विश्वास करता है यदि मर भी जाए फिर भी जीवित रहेगा,

  • यूहन्ना 1:4

    उसमें जीवन था, और वह जीवन मनुष्यों की ज्योति था।

  • 1 यूहन्ना 5:20

    हम जानते हैं कि परमेश्वर का पुत्र आ चुका है, और उसने हमें समझ दी है, कि हम उसे जो सत्य है जान सकें, और हम उसमें हैं जो सत्य है, अर्थात् उसके पुत्र यीशु मसीह मे। यही सच्चा परमेश्वर और अनन्त जीवन है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).