Loading account

यूहन्ना 17:3

और अनन्त जीवन यह है कि वे तुझे जो एकमात्र सच्चा परमेश्वर है और यीशु मसीह को जानें जिसे तूने भेजा है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यूहन्ना 17

1यीशु ने ये बातें कहकर अपनी आँखें स्वर्ग की ओर उठाते हुए कहा, “हे पिता, घड़ी आ पहुंची है। अपने पुत्र की महिमा कर, जिससे पुत्र तेरी महिमा करे।

2तूने तो उसे समस्त मानव-जाति पर अधिकार दिया है कि वह उन सब को जिन्हें तूने उसे दिया है अनन्त जीवन दे।

3और अनन्त जीवन यह है कि वे तुझे जो एकमात्र सच्चा परमेश्वर है और यीशु मसीह को जानें जिसे तूने भेजा है।

4जो काम तूने मुझे करने को दिया था उसे पूरा करके मैंने पृथ्वी पर तेरी महिमा की है।

5हे पिता, अब तू अपने साथ मेरी महिमा उस महिमा से कर जो जगत की उत्पत्ति से पहले, तेरे साथ मेरी थी।

6मैंने तेरा नाम उन मनुष्यों पर प्रकट किया है जिन्हें तूने जगत में से मुझे दिया है। वे तेरे थे, और तूने उन्हे मुझे दिया और उन्होंने तेरे वचन को मान लिया है।

पूरा अध्याय पढ़ें: यूहन्ना 17

संबंधित पद

  • 1 यूहन्ना 5:20

    हम जानते हैं कि परमेश्वर का पुत्र आ चुका है, और उसने हमें समझ दी है, कि हम उसे जो सत्य है जान सकें, और हम उसमें हैं जो सत्य है, अर्थात् उसके पुत्र यीशु मसीह मे। यही सच्चा परमेश्वर और अनन्त जीवन है।

  • 1 यूहन्ना 5:11–12

    वह साक्षी यह है कि परमेश्वर ने हमें अनन्त जीवन दिया है, और यह जीवन उसके पुत्र में है।

  • यिर्मयाह 9:23–24

    यहोवा यों कहता है, “बुद्धिमान अपनी बुद्धि पर घमंड न करे, न बलवन्त अपने बल पर, और न ही धनवान अपनी धन-सम्पत्ति पर गर्व करे;

  • यूहन्ना 3:17

    क्योंकि परमेश्वर ने अपने पुत्र को जगत में इसलिए नहीं भेजा कि जगत को दोषी ठहराए, परन्तु इसलिए कि जगत उसके द्वारा उद्धार पाए।

  • यूहन्ना 17:25

    हे धार्मिक पिता, यघपि संसार ने तुझे नहीं जाना, फिर भी मैंने तुझे जाना, और इन्होंने भी जाना है कि तूने ही मुझे भेजा है,

  • होशे 6:3

    आओ, ज्ञान की खोज करें, वरन् यहोवा के ज्ञान को यत्न से ढूंढ़े। उसका प्रकट होना भोर के समान निश्चित है; वह वर्षा के समान, हां बसन्त की वर्षा के समान जो धरती को सींचती है हम पर आएगा।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).