Loading account

यूहन्ना 3:30

अवश्य है कि वह बढ़े और मैं घटूँ।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यूहन्ना 3

27यूहन्ना ने उत्तर देते हुए कहा, “जब तक किसी मनुष्य को स्वर्ग से न दिया जाए तब तक वह कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकता।

28तुम स्वयं मेरी साक्षी देते हो, कि मैंने कहा था, ‘मैं मसीह नहीं हूँ, परन्तु उसके आगे भेजा गया हूँ।’

29दूल्हा वही है जिसकी दुलहन है, परन्तु दूल्हे का मित्र जो खड़ा हुआ उसकी सुनता है, दूल्हे की आवाज़ सुनकर आनन्दविभोर हो उठता है और इसी प्रकार मेरा यह आनन्द पूरा हुआ है।

30अवश्य है कि वह बढ़े और मैं घटूँ।

31“जो ऊपर से आता है वह सबसे बढ़कर है; जो पृथ्वी से है वह पृथ्वी का है और पृथ्वी की बातें करता है। वह जो स्वर्ग से आता है सबसे बढ़कर है।

32जो कुछ उसने देखा और सुना है वह उसी की साक्षी देता है, फिर भी कोई मनुष्य उसकी साक्षी ग्रहण नहीं करता।

33जिसने उसकी साक्षी ग्रहण कर ली है उसने इस बात पर मोहर लगा दी है कि परमेश्वर सच्चा है।

पूरा अध्याय पढ़ें: यूहन्ना 3

संबंधित पद

  • कुलुस्सियों 1:18

    वही देह, अर्थात् कलीसिया का सिर है। वही आदि है और मरे हुओं में से जी उठने वालों में पहिलौठा है, जिससे कि सब बातों में उसी को प्रथम स्थान मिले।

  • इब्रानियों 3:2–6

    जिस प्रकार परमेश्वर के सारे घराने में से मूसा विश्वास- योग्य बना रहा, उसी प्रकार वह भी अपने नियुक्त करने वाले के प्रति विश्वासयोग्य रहा।

  • यशायाह 9:7

    उसकी प्रभुता की बढ़ती का और उसकी शान्ति का अन्त न होगा। वह दाऊद की राजगद्दी और उसके राज्य को उस समय से लेकर सर्वदा के लिए न्याय और धार्मिकता के द्वारा स्थिर किए और सम्भाले रहेगा। सेनाओं के यहोवा की धुन इसे पूरा करेगी।

  • 1 कुरिन्थियों 3:5

    तो फिर अपुल्लोस क्या है? और पौलुस क्या है? केवल सेवक, जिनके द्वारा तुमने विश्वास किया, जैसा कि प्रभु ने प्रत्येक को अवसर प्रदान किया।

  • प्रकाशितवाक्य 11:15

    सातवें स्वर्गदूत ने तुरही फूंकी, और स्वर्ग में ऊंचे शब्द होने लगे जो कह रहे थे, “संसार का राज्य हमारे प्रभु और उसके मसीह का राज्य बन गया है और वह युगानुयुग राज्य करेगा।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).