Loading account

यूहन्ना 6:44

मेरे पास कोई नहीं आ सकता, जब तक पिता जिसने मुझे भेजा उसे अपने पास खींच न ले; और मैं अन्तिम दिन उसे जिला उठाऊंगा।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यूहन्ना 6

41इसलिए यहूदी उस पर कुड़कुड़ाने लगे, क्योंकि उसने कहा, “वह रोटी जो स्वर्ग से उतरी, मैं हूँ।”

42और वे कहने लगे, “क्या यह यूसुफ का पुत्र यीशु नहीं, जिसके माता-पिता को हम जानते हैं? अब वह कैसे कहता है कि ‘मैं स्वर्ग से उतरा हूँ’?”

43यीशु ने उत्तर देते हुए उनसे कहा, “आपस में मत कुड़कुड़ाओ।

44मेरे पास कोई नहीं आ सकता, जब तक पिता जिसने मुझे भेजा उसे अपने पास खींच न ले; और मैं अन्तिम दिन उसे जिला उठाऊंगा।

45नबियों के लेखों में यह लिखा है, ‘और वे सब परमेश्वर की ओर से सिखाए हुए होंगे।’ हर एक जिसने पिता से सुना और सीखा है वह मेरे पास आता है।

46यह नहीं कि किसी ने पिता को देखा है, परन्तु जो परमेश्वर की ओर से है, केवल उसी ने पिता को देखा है।

47मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ कि जो विश्वास करता है, अनन्तजीवन उसी का है।

पूरा अध्याय पढ़ें: यूहन्ना 6

संबंधित पद

  • यूहन्ना 6:65

    और उसने कहा, “इसीलिए मैंने तुमसे कहा है कि कोई मेरे पास नहीं आ सकता, जब तक कि यह पिता की ओर से न हो।”

  • मत्ती 11:25–27

    उसी समय यीशु ने कहा, “हे पिता, स्वर्ग और पृथ्वी के प्रभु, मैं तेरी स्तुति करता हूँ कि तू ने ये बातें ज्ञानियों और बुद्धिमानों से छिपाकर रखीं और बच्चों पर प्रकट की है।

  • यूहन्ना 6:39–40

    जिसने मुझे भेजा उसकी इच्छा यह है, कि वह सब जो उसने मुझे दिया है, उसमें से कुछ भी न खोऊँ, परन्तु अन्तिम दिन उसे जिला उठाऊँ।

  • इफिसियों 2:4–10

    परन्तु परमेश्वर ने जो दया का धनी है, अपने उस महान् प्रेम के कारण जिस से उसने हमसे प्रेम किया,

  • यूहन्ना 12:32

    और मैं, यदि मैं पृथ्वी पर से ऊंचे पर चढ़ाया जाऊंगा, तो सब लोगों को अपने पास खींचूँगा,

  • मत्ती 16:17

    यीशु ने उससे कहा, “हे शमौन, योना के पुत्र, तू धन्य है, क्योंकि मांस और लहू ने इसे तुझ पर प्रकट नहीं किया, परन्तु मेरे पिता ने जो स्वर्ग में है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).