Loading account

यहोशू 1:9

क्या मैंने तुझे आज्ञा नहीं दी है? हियाव बांध और दृढ़ हो। न डर और न हताश हो, क्योंकि जहां-जहां भी तू जाए वहां-वहां तेरा प्रभु परमेश्वर तेरे साथ रहेगा।”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यहोशू 1

6हियाव बांध और दृढ़ हो, क्योंकि इन लोगों को तू ही उस देश पर अधिकार दिलाएगा जिसको इन्हें देने की शपथ मैंने इनके पूर्वजों से खाई थी।

7तू केवल हियाव बांध और अत्यधिक दृढ़ हो। मेरे दास मूसा ने जो व्यवस्था दी है उसकी सब आज्ञाओं के अनुसार व्यवहार करने के लिए सावधान रह। उनसे न दाहिने मुड़ना न बाएं जिससे जहां जहां भी तू जाए वहां-वहां सफलता प्राप्त करे।

8व्यवस्था की यह पुस्तक तेरे मुंह से कभी दूर न हो, परन्तु इस पर दिन-रात ध्यान करते रहना जिससे तू उसमें लिखी हुई बातों के अनुसार आचरण करने के लिए सावधान रह सके। तब तू अपने मार्ग को सफल बना सकेगा और सफलता प्राप्त करेगा।

9क्या मैंने तुझे आज्ञा नहीं दी है? हियाव बांध और दृढ़ हो। न डर और न हताश हो, क्योंकि जहां-जहां भी तू जाए वहां-वहां तेरा प्रभु परमेश्वर तेरे साथ रहेगा।”

10तब यहोशू ने प्रजा के अधिकारियों को यह आज्ञा दी,

11“छावनी के बीच से जाते हुए प्रजा के लोगों को आज्ञा दो, अपने-अपने लिए भोजन-वस्तुएं तैयार कर रखो, क्योंकि तीन दिन के अन्दर तुम्हें इस यरदन नदी को पार करना है जिससे कि तुम उस देश को अधिकार में ले लो जिसे तुम्हारा प्रभु यहोवा तुम्हारे अधिकार में देने को है।”

12फिर यहोशू ने रूबेनियों, गादियों और मनश्शे गोत्र के आधे वंशजों से कहा,

पूरा अध्याय पढ़ें: यहोशू 1

संबंधित पद

  • उत्पत्ति 28:15

    और सुन, मैं तेरे साथ हूं, और जहां कहीं तू जाएगा, मैं तेरी रक्षा करूंगा, और तुझे इस देश में लौटा ले आऊंगा, क्योंकि जो प्रतिज्ञा मैंने तुझ से की है, जब तक उसे पूरी न कर लूं, तब तक तुझे नहीं छोडूंगा।”

  • यिर्मयाह 1:7–8

    परन्तु यहोवा ने मुझसे कहा, “मत कह कि मैं बालक हूं, क्योंकि जहां कहीं मैं तुझे भेजूं, वहां तू जाएगा, और जो कुछ मैं तुझे आज्ञा दूं, वही तू कहेगा।

  • यहोशू 1:6–7

    हियाव बांध और दृढ़ हो, क्योंकि इन लोगों को तू ही उस देश पर अधिकार दिलाएगा जिसको इन्हें देने की शपथ मैंने इनके पूर्वजों से खाई थी।

  • व्यवस्थाविवरण 20:1

    “जब तू अपने शत्रुओं के विरफ़द्ध युद्ध करने को निकले और अपने से अधिक घोड़े, रथ और सेना देखे तो उनसे मत डरना क्योंकि तेरा परमेश्वर यहोवा जो तुझे मिस्र देश से निकाल लाया वह तेरे साथ है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).