Loading account

यहूदा 1:25

उस एकमात्रपरमेश्वर हमारे उद्धारकर्ता की महिमा, गौरव,पराक्रम एवं अधिकार, हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा जैसा सनातन काल से है, अब भी हो और युगानुयुग रहे। आमीन।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यहूदा 1

22जो सन्देह करते हैं उन पर दया करो,

23औरों को आग में से झपट कर निकालो, और डरते हूए अन्य लोगों पर दया करो, यहाँ तक कि शरीर द्वारा कलंकित वस्त्रों से भी घृणा करो।

24अब जो ठोकर खाने से तुम्हारी रक्षा कर सकता है, और अपनी महिमा की उपस्थिति में तुम्हें निर्दोष और आनन्दित करके खड़ा कर सकता है,

25उस एकमात्रपरमेश्वर हमारे उद्धारकर्ता की महिमा, गौरव,पराक्रम एवं अधिकार, हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा जैसा सनातन काल से है, अब भी हो और युगानुयुग रहे। आमीन।

पूरा अध्याय पढ़ें: यहूदा 1

संबंधित पद

  • 1 तीमुथियुस 1:17

    अब युग-युग के राजा-अर्थात् अविनाशी, अदृशय और एक एवं एकमात्र परमेश्वर-का आदर और महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।

  • प्रकाशितवाक्य 5:13–14

    फिर मैंने सब सृजी हुई वस्तुओं को जो स्वर्ग में, पृथ्वी पर, पृथ्वी के नीचे और समुद्र में हैं, अर्थात् उनमें की सब वस्तुओं को यह कहते सुना, “जो सिंहासन पर बैठा है उसका, और मेमने का धन्यवाद और आदर, महिमा तथा राज्य युगानुयुग रहे।”

  • यूहन्ना 5:44

    तुम कैसे विश्वास कर सकते हो जबकि तुम एक दूसरे से आदर चाहते हो, और वह आदर जो उस एक और एकमात्र परमेश्वर की ओर से है पाना नहीं चाहते।

  • 1 पतरस 5:10–11

    तुम्हारे थोड़ी देर यातना सहने के पश्चात् सारे अनुग्रह का परमेश्वर जिसने तुम्हें मसीह में अपनी अनन्त महिमा के लिए बुलाया-वह स्वयं ही तुम्हें सिद्ध, दृढ़, बलवन्त और स्थिर करेगा।

  • प्रकाशितवाक्य 4:9–11

    जब जब ये प्राणी उसकी जो सिंहासन पर विराजमान और युगानुयुग जीवित है, महिमा, आदर और धन्यवाद करते,

  • रोमियों 11:36

    क्योंकि उसी की ओर से, उसी के द्वारा और उसी के लिए सब कुछ है। उसी की महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).