Loading account

न्यायियों 21:25

उन दिनों इस्राएल में कोई राजा न था। प्रत्येक पुरुष वही करता था जो उसकी द्रष्टि में ठीक जान पड़ता था।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: न्यायियों 21

22फिर जब उनके पिता या भाई हमारे पास उलाहना लेकर आएंगे तब हम उनसे कहेंगे अपनी स्वेच्छा से उन्हें हमें दे दो क्योंकि युद्ध के समय हमने हर एक बिन्यामीनी पुरुष के लिए स्त्री नहीं बचाई और न ही तुमने उन्हें ब्याह में दिया है नहीं तो अब तुम भी दोषी ठहरते।”

23बिन्यामीनियों ने ऐसा ही किया और अपनी गिनती के अनुसार उन लड़कियों को जिन्होंने नृत्य किया पकड़कर ले आए और पत्नियां बना लिया। तब वे अपने भाग को लौट गए और नगरों को बसाकर उनमें रहने लगे।

24तब उस समय इस्राएल वहां से विदा होकर अपने अपने कुल और घराने को गए फिर वहां से वे अपने अपने भाग को गए।

25उन दिनों इस्राएल में कोई राजा न था। प्रत्येक पुरुष वही करता था जो उसकी द्रष्टि में ठीक जान पड़ता था।

पूरा अध्याय पढ़ें: न्यायियों 21

संबंधित पद

  • व्यवस्थाविवरण 12:8

    जैसा कि आज हम कर रहे हैं कि िजसको जो भाता है वही करता है, वैसा तुम बिल्कुल न करना,

  • न्यायियों 17:6

    उन दिनों में इस्राएल में कोई राजा न था। प्रत्येक मनुष्य वहीं करता था जो उसकी दृष्टि में ठीक जाना पड़ता था।

  • नीतिवचन 3:5

    तू सम्पूर्ण हृदय से यहोवा पर भरोसा रखना, और अपनी समझ का सहारा न लेना।

  • सभोपदेशक 11:9

    हे युवक, अपने लड़कपन में आनन्द कर, और अपनी जवानी के दिनों में मग्न रह। अपनी मनमानी कर, और अपनी आंखों की अभिलाषा के अनुसार चल। फिर भी यह जान ले कि इन सब बातों के विषय में परमेश्वर तेरा न्याय करेगा।

  • नीतिवचन 14:12

    ऐसा मार्ग भी है जो मनुष्य को ठीक जान पड़ता है, परन्तु उसके अन्त में मृत्यु ही मिलती है।

  • न्यायियों 19:1

    अब ऐसा हुआ कि उन दिनों में जबकि इस्राएल में कोई राजा न था, एप्रैम के पहाड़ी देश के सुदूर स्थान में एक लेवी रहता था, जिसने यहूदा के बैतलहम से अपने लिए एक रखैल रख ली।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).