Loading account

विलापगीत 3:22

यहोवा की करुणा के कारण हम मिट नहीं गए, उसकी दया तो अनन्त है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: विलापगीत 3

19मेरी पीड़ा और मेरा मारा-मारा फिरना, मेरा नागदौना और दुखभोग स्मरण कर।

20निःसन्देह, मैं स्मरण करता हूं, और भीतर ही भीतर मेरा जी बैठ गया है।

21परन्तु मैं इस पर सोचता रहता हूं, इसलिए मेरी आशा बनी रहती हैः

22यहोवा की करुणा के कारण हम मिट नहीं गए, उसकी दया तो अनन्त है।

23प्रति भोर वह नई होती रहती है; तेरी सच्चाई महान् है।

24मेरा मन कहता है, “यहोवा मेरा भाग है, इसलिए मेरी आशा उसी में है।”

25जो यहोवा की बाट जोहते और उसकी खोज में रहते हैं यहोवा उनकी भलाई करता है।

पूरा अध्याय पढ़ें: विलापगीत 3

संबंधित पद

  • लूका 1:50

    और उसकी दया पीढ़ी-पीढ़ी तक उन पर जो उससे डरते हैं बनी रहती है।

  • नहेमायाह 9:31

    फिर भी अपनी महान् करुणा के कारण तूने उनका अन्त नहीं किया और न उनको त्यागा, क्योंकि तू अनुग्रहकारी और करुणामय परमेश्वर है।

  • मीका 7:18–19

    तेरे समान परमेश्वर कौन है जो अधर्म को क्षमा करता और अपने निज भाग के बचे हुओं के अपराधों को अनदेखा करता है? तू सदा क्रोधित नहीं रहता, क्योंकि करफ़णा दिखाना तुझे भाता है।

  • मलाकी 3:6

    “क्योंकि मैं यहोवा बदलता नहीं; इसीलिए हे याकूब की सन्तान तुम नष्ट नहीं हुए।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).