Loading account

लूका 11:9

मैं तुमसे कहता हूँ, मांगो तो तुम्हें दिया जाएगा; ढूँढो तो पाओगे; खटखटाओ तो तुम्हारे लिए खोला जाएगा।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: लूका 11

6क्योंकि मेरा एक मित्र, यात्रा करते हुए मेरे पास आया है और मेरे पास उसे खिलाने के लिए कुछ भी नहीं;’

7वह भीतर से उत्तर देकर कहे, “मुझे न सता; द्वार बन्द हो चुका है और मेरे बच्चे मेरे साथ बिस्तर पर पड़े हैं: मैं उठकर तुझे कुछ भी नहीं दे सकता’?

8मैं तुमसे कहता हूँ कि यघपि मित्र होने के नाते वह न उठे और उसे कुछ भी न दे, फिर भी उसके बार-बार आग्रह करने पर वह उठकर उसकी जितनी भी आवश्यकता हो, देगा।

9मैं तुमसे कहता हूँ, मांगो तो तुम्हें दिया जाएगा; ढूँढो तो पाओगे; खटखटाओ तो तुम्हारे लिए खोला जाएगा।

10क्योंकि जो कोई मांगता है, उसे मिलता है, और जो ढूँढता है वह पाता है, और जो खटखटाता है उसके लिए खोला जाएगा।

11तुममें से कौन ऐसा पिता होगा कि जब उसका पुत्र रोटी मांगे तो वह उसे पत्थर दे? याह्मछली मांगे तो मछली के बदले उसे सांप दे?

12या अण्डा मांगे तो उसे बिच्छू दे?

पूरा अध्याय पढ़ें: लूका 11

संबंधित पद

  • मरकुस 11:24

    इसलिए मैं तुमसे कहता हूँ, कि जो कुछ तुम प्रार्थना में मांगते हो विश्वास करो कि उसे पा चुके हो, और वह तुम्हें मिल जाएगा।

  • यूहन्ना 16:23–24

    उस दिन तुम मुुझसे कोई प्रशन न पूछोगे। मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ, यदि तुम पिता से कुछ भी मांगोगे, तो वह उसे मेरे नाम से तुम्हें देगा।

  • मत्ती 21:22

    और जो कुछ तुम प्रार्थना में विश्वास से मांगोगे वह तुम्हें मिलेगा।”

  • यूहन्ना 15:16

    तुमने मुझे नहीं चुना, परन्तु मैंने तुम्हे चुना और तुम्हें नियुक्त किया कि तुम फल लाओ और तुम्हारा फल बना रहे, कि तुम मेरे नाम से जो कुछ पिता से माँगो वह तुम्हें दे।

  • यूहन्ना 15:7

    यदि तुम मुझमें बने रहो, और मेरे वचन तुममें बने रहें तो जो चाहो मांगो, और वह तुम्हारे लिए हो जाएगा।

  • 1 यूहन्ना 5:14–15

    और जो साहस हमें उसके सम्मुख होता है वह यह हैः कि यदि हम उसकी इच्छा के अनुसार कुछ मांगें, तो वह हमारी सुनता है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).