लूका 9:23
तब उसने सब लोगों से कहा, “यदि कोई मेरे पीछे आना चाहता है तो वह स्वयं का इनकार करे, प्रतिदिन अपना क्रूस उठाए और मेरा अनुसरण करे।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: लूका 9
20उसने उनसे कहा, “पर तुम मुझे क्या कहते हो?” पतरस ने उत्तर दिया, “परमेश्वर का मसीह।
21पर उसने उन्हें चेतावनी देकर आदेश दिया कि यह बात किसी से न कहना,
22और कहा, “यह आवश्यक है कि मनुष्य का पुत्र बहुत दुख उठाए और प्राचीनों, महायाजकों व शास्त्रियों द्वारा त्यागा जाकर मार डाला जाए और तीसरे दिन जी उठे।”
23तब उसने सब लोगों से कहा, “यदि कोई मेरे पीछे आना चाहता है तो वह स्वयं का इनकार करे, प्रतिदिन अपना क्रूस उठाए और मेरा अनुसरण करे।
24क्योंकि जो कोई अपना प्राण बचाना चाहे वह उसे खोएगा, परन्तु जो कोई अपना प्राण मेरे लिए खोए वह उसे बचाएगा।
25यदि कोई मनुष्य सारे जगत को प्राप्त करे और अपने को खो दे अथवा उससे वंचित हो जाए तो उसे क्या लाभ होगा?
26जो मुझसे और मेरे वचन से लज्जित होता है, उससे मनुष्य का पुत्र भी उस समय लज्जित होगा जब वह अपनी, और अपने पिता की, और स्वर्गदूतों की महिमा में आएगा।
संबंधित पद
- मत्ती 10:38–39
और जो अपना क्रूस उठाकर मेरे पीछे नहीं चलता, वह मेरे योग्य नही।
- लूका 14:26–27
“यदि कोई मेरे पास आए और अपने पिता, माता, पत्नी, बच्चों, तथा भाई-बहनों को, यहां तक कि अपने प्राण को भी अप्रिय न जाने, वह मेरा चेला नहीं हो सकता।
- रोमियों 8:13
क्योंकि यदि तुम शरीर के अनुसार जीवन बिता रहे हो तो तुम्हें अवश्य मरना है, परन्तु यदि आत्मा के द्वारा शरीर के कार्यों को नष्ट कर रहो हो तो तुम जीवित रहोगे।
- यूहन्ना 12:25–26
जो अपने प्राण को प्रिय जानता है वह उसे खो देता है और जो अपने प्राण को इस जगत में अप्रिय जानता है वह उसे अनन्त जीवन तक बचाए रखेगा।
- मरकुस 8:34–38
उसने जनसमूह सहित चेलों को पास बुलाया और लोगों से कहा, “यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे तो वह अपने आप का परित्याग करे, और अपना क्रूस उठाकर, मेरे पीछे चले।
- कुलुस्सियों 3:5
इसलिए अपनी पार्थिव देह के अंगों को मृतक समझो, अर्थात् व्यभिचार, अशुद्धता, वासना, बुरी लालसा और लोभ को जो मूर्तिपूजा है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).