मरकुस 10:27
यीशु ने उनकी ओर देखकर कहा, “मनुष्यों के लिए यह असम्भव है, परन्तु परमेश्वर के लिए नहीं; क्योंकि परमेश्वर के लिए सब कुछ सम्भव है।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: मरकुस 10
24चेले उसके शब्दों से चकित हुए। परन्तु यीशु ने उनसे फिर कहा, “हे बच्चों, परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना कैसा कठिन है!
25परमेश्वर के राज्य में किसी धनवान का प्रवेश करने की अपेक्षा ऊंट का एक सुई के नाके में से निकल जाना अधिक सरल है।”
26वे और भी अधिक विस्मित होकर पूछने लगे, “तब किसका उद्धार हो सकता है?”
27यीशु ने उनकी ओर देखकर कहा, “मनुष्यों के लिए यह असम्भव है, परन्तु परमेश्वर के लिए नहीं; क्योंकि परमेश्वर के लिए सब कुछ सम्भव है।”
28पतरस उससे कहने लगा, “देख, हम तो सब कुछ छोड़कर तेरे पीछे हो लिए है।”
29यीशु ने कहा, “मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ, ऐसा कोई नहीं जिसने मेरे और सुसमाचार के कारण घर या भाइयों या बहनों या माता या पिता या बच्चों या खेतों को छोड़ दिया हो,
30और वह अब इस वर्तमान समय में घरों, भाइयों, बहनों, माताओं, बच्चों और खेतों को सौ गुना अधिक न पाए-पर सताव के साथ-और आने वाले युग में अनन्त जीवन।
संबंधित पद
- यिर्मयाह 32:27
“देख, मैं सब प्राणियों का परमेश्वर यहोवा हूं, क्या मेरे लिए कोई काम कठिन है?”
- मत्ती 19:26
यीशु ने उनकी ओर देखकर कहा, “मनुष्यों के लिए यह असम्भव है, परन्तु परमेश्वर के लिए सब कुछ सम्भव है।”
- अय्यूब 42:2
“मैं जानता हूं कि तू सब कुछ कर सकता है, तथा तेरी कोई युक्ति विफल नहीं की जा सकती।
- यिर्मयाह 32:17
“हे प्रभु यहोवा, देख, तूने आकाश और पृथ्वी को अपने बड़े सामर्थ्य और अपनी बढ़ाई हुई भुजा से रचा है! तेरे लिए कुछ भी कठिन नही।
- उत्पत्ति 18:13–14
और यहोवा ने इब्राहीम से कहा, “सारा यह कहकर क्यों हंसी कि मैं जो इतनी बूढ़ी हूं, क्या सचमुच जन्म दे सकूंगी?
- लूका 1:37
क्योंकि परमेश्वर के लिए कुछ भी असम्भव नहीं है।”
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).