Loading account

मरकुस 10:45

क्योंकि मनुष्य का पुत्र भी अपनी सेवा कराने नहीं, वरन् सेवा करने और बहुतों की फिरौती के मूल्य में अपना प्राण देने आया।”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: मरकुस 10

42अतः यीशु ने उनको पास बुलाकर उनसे कहा, “तुम जानते हो कि जो गैरयहूदियों के अधिकारी समझे जाते हैं वे उन पर प्रभुता करते हैं; और उनमें जो बड़े हैं उन पर अधिकार जताते है।

43परन्तु तुममें ऐसा नहीं है, वरन् जो कोई तुममें बड़ा बनना चाहे, वह तुम्हारा सेवक बने;

44और जो तुममें प्रधान होना चाहे, वह सबका दास बने।

45क्योंकि मनुष्य का पुत्र भी अपनी सेवा कराने नहीं, वरन् सेवा करने और बहुतों की फिरौती के मूल्य में अपना प्राण देने आया।”

46वे यरीहो पहुंचे। और जब वह अपने चेलों और एक विशाल भीड़ के साथ यरीहो से बाहर जा रहा था तो बरतिमाई नाम का एक अन्धा भिखारी, जो तिमाई का पुत्र था, सड़क के किनारे बैठा हुआ था।

47जब उसने सुना कि यह नासरत निवासी यीशु है तो पुकारकर कहने लगा, “हे यीशु, दाऊद की सन्तान, मुझपर दया कर!”

48बहुतों ने डांटकर कहा कि वह चुप रहे, परन्तु वह और भी जोर से चिल्लाने लगा, “दाऊद की सन्तान, मुझ पर दया कर!”

पूरा अध्याय पढ़ें: मरकुस 10

संबंधित पद

  • मत्ती 20:28

    जिस प्रकार मनुष्य का पुत्र भी अपनी सेवा-टहल कराने नहीं वरन् सेवा करने और बहुतों के छुटकारे के मूल्य में अपना प्राण देने आया।

  • फिलिप्पियों 2:5–8

    अपने में वही स्वभाव रखो जो मसीह यीशु में था,

  • 2 कुरिन्थियों 8:9

    क्योंकि तुम हमारे प्रभु यीशु मसीह के अनुग्रह को जानते हो, कि धनी होते हुए भी, वह तुम्हारे लिए निर्धन बन गया कि तुम उसकी निर्धनता के द्वारा धनी बन जाओ।

  • तीतुस 2:14

    उसने अपने आपको हमारे लिए दे दिया कि हमें हर प्रकार के अधर्म से छुड़ा ले और हमें शुद्ध करके अपने लिए एक ऐसी निज प्रजा बना ले जो भले कार्य करने के लिए सरगर्म हो।

  • यूहन्ना 13:14

    यदि मैंने प्रभु और गुरु होते हुए तुम्हारे पैर धोए, तो तुम्हें भी एक दूसरे के पैर धोने चाहिए।

  • यूहन्ना 10:15

    वैसे ही जैसे पिता मुझे जानता है और मैं पिता को जानता हूँ-और मैं भेड़ों के लिए अपना प्राण देता हूँ।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).