मरकुस 8:36
क्योंकि यदि मनुष्य सारे जगत को प्राप्त कर ले और अपने प्राण को खो दे तो उसे क्या लाभ?
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: मरकुस 8
33परन्तु उसने मुड़कर चेलों की ओर देखा और पतरस को डांटकर कहा, “हे शैतान, मेरे आगे से हट जा। तू तो परमेश्वर की बातों पर नहीं वरन् मनुष्य की बातों पर मन लगाता है।’’
34उसने जनसमूह सहित चेलों को पास बुलाया और लोगों से कहा, “यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे तो वह अपने आप का परित्याग करे, और अपना क्रूस उठाकर, मेरे पीछे चले।
35क्योंकि जो अपने प्राण बचाना चाहे वह उसे खोएगा; परन्तु जो कोई मेरे और सुसमाचार के लिए अपना प्राण खोता है वह उसे बचाएगा।
36क्योंकि यदि मनुष्य सारे जगत को प्राप्त कर ले और अपने प्राण को खो दे तो उसे क्या लाभ?
37क्योंकि मनुष्य अपने प्राण के बदले क्या देगा?
38इसलिए जो कोई इस व्यभिचारी और पापी पीढ़ी में मुझसे और मेरे वचनों से लज्जित होगा, मनुष्य का पुत्र भी, जब अपने पिता की महिमा में पवित्र स्वर्गदूतों के साथ आएगा तो उससे लज्जित होगा।”
संबंधित पद
- मत्ती 16:26
यदि मनुष्य सारे जगत को प्राप्त करे और अपने प्राण खोए तो उसे क्या लाभ? अथवा मनुष्य अपने प्राण के बदले क्या देगा?
- लूका 9:25
यदि कोई मनुष्य सारे जगत को प्राप्त करे और अपने को खो दे अथवा उससे वंचित हो जाए तो उसे क्या लाभ होगा?
- याकूब 1:9–11
वरन् दीन भाई अपने उच्च पद पर गर्व करे,
- फिलिप्पियों 3:7–9
परन्तु जो बातें मेरे लाभ की थीं, उन्हीं को मैंने मसीह के कारण हानि समझ लिया है।
- लूका 12:19–20
तब मैं अपने प्राण से कहूँगा, “हे मेरे प्राण, तेरे पास बहुत वर्षों के लिए बहुत-सी सम्पत्ति रखी है; चैन कर, खा-पी और आनन्द मना”।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).