Loading account

मत्ती 16:24

तब यीशु ने अपने चेलों से कहा, “यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे तो अपनेआप का इनकार करे कि अपना क्रूस उठाकर मेरे पीछे चले।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: मत्ती 16

21उस समय से यीशु मसीह अपने चेलों को बताने लगा कि अवश्य है कि मैं यरूशलेम को जाऊं और प्राचीनों, मुख्य याजकों और शास्त्रियों द्वारा बहुत दुःख उठाऊं और मार डाला जाऊं और तीसरे दिन जिलाया जाऊ।

22इसपर पतरस उसे अलग ले गया और यह कहते हुए झिड़कने लगाः “हे प्रभु, परमेश्वर न करे! तुझपर ऐसा कभी न होने पाए!”

23तब उसने मुड़कर पतरस से कहा, “हे शैतान, मुझ से दूर हो! तू मेरे लिए ठोकर का कारण है, क्योंकि तू परमेश्वर की बातों पर नही, परन्तु मनुष्य की बातों पर मन लगाता है।”

24तब यीशु ने अपने चेलों से कहा, “यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे तो अपनेआप का इनकार करे कि अपना क्रूस उठाकर मेरे पीछे चले।

25क्योंकि जो कोई अपना प्राण बचाना चाहे वह उसे खोएगा, परन्तु जो कोई मेरे लिए अपना प्राण खोएगा, वह उसे पाएगा।

26यदि मनुष्य सारे जगत को प्राप्त करे और अपने प्राण खोए तो उसे क्या लाभ? अथवा मनुष्य अपने प्राण के बदले क्या देगा?

27क्योंकि मनुष्य का पुत्र अपने स्वर्गदूतों के साथ पिता की महिमा में आने वाला है। तब वह प्रत्येक मनुष्य को उसके कामों के अनुसार प्रतिफल देगा।

पूरा अध्याय पढ़ें: मत्ती 16

संबंधित पद

  • मत्ती 10:38

    और जो अपना क्रूस उठाकर मेरे पीछे नहीं चलता, वह मेरे योग्य नही।

  • लूका 14:27

    जो कोई अपना क्रूस उठाकर मेरे पीछे नहीं चलता, वह भी मेरा चेला नहीं हो सकता।

  • 1 पतरस 4:1–2

    इसलिए, जबकि मसीह ने शरीर में दुख उठाया तो तुम भी इसी अभिप्राय से हथियार धारण करो, क्योंकि जिसने शरीर में दुख उठाया है, वह पाप से छूट गया है।

  • लूका 9:23–27

    तब उसने सब लोगों से कहा, “यदि कोई मेरे पीछे आना चाहता है तो वह स्वयं का इनकार करे, प्रतिदिन अपना क्रूस उठाए और मेरा अनुसरण करे।

  • मरकुस 10:21

    उसे देखकर यीशु को प्यार आया और उसने कहा, “तुझमें अब भी एक बात की कमी है। जा, जो कुछ तेरा है उसे बेचकर गरीबों में बांट दे और तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा, और आकर मेरे पीछे चल।”

  • मरकुस 8:34

    उसने जनसमूह सहित चेलों को पास बुलाया और लोगों से कहा, “यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे तो वह अपने आप का परित्याग करे, और अपना क्रूस उठाकर, मेरे पीछे चले।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).