Loading account

मत्ती 16:26

यदि मनुष्य सारे जगत को प्राप्त करे और अपने प्राण खोए तो उसे क्या लाभ? अथवा मनुष्य अपने प्राण के बदले क्या देगा?

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: मत्ती 16

23तब उसने मुड़कर पतरस से कहा, “हे शैतान, मुझ से दूर हो! तू मेरे लिए ठोकर का कारण है, क्योंकि तू परमेश्वर की बातों पर नही, परन्तु मनुष्य की बातों पर मन लगाता है।”

24तब यीशु ने अपने चेलों से कहा, “यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे तो अपनेआप का इनकार करे कि अपना क्रूस उठाकर मेरे पीछे चले।

25क्योंकि जो कोई अपना प्राण बचाना चाहे वह उसे खोएगा, परन्तु जो कोई मेरे लिए अपना प्राण खोएगा, वह उसे पाएगा।

26यदि मनुष्य सारे जगत को प्राप्त करे और अपने प्राण खोए तो उसे क्या लाभ? अथवा मनुष्य अपने प्राण के बदले क्या देगा?

27क्योंकि मनुष्य का पुत्र अपने स्वर्गदूतों के साथ पिता की महिमा में आने वाला है। तब वह प्रत्येक मनुष्य को उसके कामों के अनुसार प्रतिफल देगा।

28मैं तुमसे सच कहता हूँ कि यहां खड़े हुओं में से कुछ, जब तक मनुष्य के पुत्र को उसके राज्य में आता हुआ न देख लें, मृत्यु का स्वाद न चखेंगे।”

पूरा अध्याय पढ़ें: मत्ती 16

संबंधित पद

  • अय्यूब 27:8

    जब विधर्मी काट डाला जाए, अर्थात् परमेश्वर उसका प्राण ले ले तो उसकी क्या आशा रह जाएगी?

  • मरकुस 8:36–37

    क्योंकि यदि मनुष्य सारे जगत को प्राप्त कर ले और अपने प्राण को खो दे तो उसे क्या लाभ?

  • लूका 9:25

    यदि कोई मनुष्य सारे जगत को प्राप्त करे और अपने को खो दे अथवा उससे वंचित हो जाए तो उसे क्या लाभ होगा?

  • लूका 12:20

    परन्तु परमेश्वर ने उससे कहा, ‘हे मूर्ख! आज ही रात तेरा प्राण तुझसे ले लिया जाएगा; तब जो कुछ तूने इकट्ठा किया है वह किसका होगा?’

  • लूका 16:25

    परन्तु इब्राहीम ने कहा, “हे पुत्र, स्मरण कर कि तू अपने जीवन में सब अच्छी वस्तुएं प्राप्त कर चुका है और इसी प्रकार लाजर बुरी वस्तुएं; पर अब वह यहां शान्ति पा रहा है और तू पीड़ा में पड़ा तड़प रहा है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).