Loading account

मत्ती 5:14

तुम जगत की ज्योति हो। पर्वत पर बसा हुआ नगर छिप नहीं सकता।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: मत्ती 5

11धन्य हो तुम, जब लोग मेरे कारण तुम्हारी निन्दा करें, तुम्हें यातना दें और झूठ बोल बोलकर तुम्हारे विरुद्ध सब प्रकार की बातें कहें-

12आनन्दित और मग्न हो, क्योंकि स्वर्ग में तुम्हारा प्रतिफल महान् है। उन्होंने तो उन नबियों को भी जो तुमसे पहले हुए इसी प्रकार सताया था।

13“तुम पृथ्वी के नमक हो। पर यदि नमक अपना स्वाद खो बैठे तो वह फिर किस से नमकीन किया जाएगा? वह किसी काम का नहीं रह जाता केवल इसके कि बाहर फेंका जाए और मनुष्यों के पैरों तले रौंदा जाए।

14तुम जगत की ज्योति हो। पर्वत पर बसा हुआ नगर छिप नहीं सकता।

15लोग दीपक को जलाकर टोकरी के नीचे नहीं परन्तु दीवट पर रखते हैं और वह घर के सब लोगों को प्रकाश देता है।

16तुम्हारा प्रकाश मनुष्यों के सम्मुख इस प्रकार चमके कि वे तुम्हारे भले कामों को देखकर तुम्हारे पिता की, जो स्वर्ग में है, महिमा करे।

17“यह न समझो कि मैं व्यवस्था या नबियों की पुस्तकों को नष्ट करने आया हूँ। नष्ट करने नहीं, परन्तु पूर्ण करने आया हूँ।

पूरा अध्याय पढ़ें: मत्ती 5

संबंधित पद

  • फिलिप्पियों 2:15

    जिस से तुम निर्दोष और भोले बनो तथा इस कुटिल और भ्रष्ट पीढ़ी के बीच परमेश्वर के निष्कलंक सन्तान बनकर संसार में ज्योति बनकर चमको।

  • यूहन्ना 8:12

    यीशु ने फिर लोगों से कहा, “जगत की ज्योति मैं हूँ। जो मेरे पीछे हो लेगा वह अंधकार में न चलेगा, वरन् जीवन की ज्योति पाएगा।”

  • इफिसियों 5:8–14

    पहिले तो तुम अन्धकार थे, परन्तु अब प्रभु में ज्योति हो, अतः ज्योति की सन्तान के सदृश चलो-

  • 1 थिस्सलुनीकियों 5:5

    क्योंकि तुम सब ज्योति की सन्तान और दिन की सन्तान हो। हम न तो रात्रि के और न ही अन्धकार के है।

  • नीतिवचन 4:18

    परन्तु धर्मियों का पथ भोर के प्रकाश के समान होता है, जो दिन की पूर्णता तक अधिकाधिक बढ़ता जाता है।

  • यूहन्ना 12:36

    जब तक ज्योति तुम्हारे साथ है, ज्योति पर विश्वास करो, जिससे कि तुम ज्योति की सन्तान बन सको।” इन बातों को कहकर यीशु वहाँ से चला गया और उनसे छिपा रहा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).