Loading account

मत्ती 5:44

परन्तु मैं तुमसे कहता हूँ, अपने शत्रुओं से प्रेम करो और जो तुम्हें सताते हैं, उनके लिए प्रार्थना करो

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: मत्ती 5

41और यदि कोई तुझे बेगार में एक किलोमीटर ले जाए तो उसके साथ दो किलोमीटर चला जा।

42जो तुझ से मांगे उसे दे, और जो तुझ से उधार लेना चाहे उससे मुंह न मोड़।

43“तुम सुन चुके हो कि कहा गया था, ‘तू अपने पड़ोसी से प्रेम करना और शत्रु से बैर।’

44परन्तु मैं तुमसे कहता हूँ, अपने शत्रुओं से प्रेम करो और जो तुम्हें सताते हैं, उनके लिए प्रार्थना करो

45जिससे कि तुम अपने स्वर्गीय पिता की सन्तान बन सको, क्योंकि वह अपना सूर्य भलों और बुरों दोनों पर उदय करता है, और धर्मियों तथा अधर्मियों दोनों पर मेंह बरसाता है।

46क्योंकि यदि तुम उनसे प्रेम रखते हो जो तुमसे प्रेम रखते हैं तो तुम्हें क्या प्रतिफल मिलेगा? क्या महसूल लेने वाले भी ऐसा ही नहीं करते?

47यदि तुम केवल अपने भाइयों को ही नमस्कार करते हो तो कौन सा बड़ा कार्य करते हो? क्या ग़ैरयहूदी भी ऐसा ही नहीं करते?

पूरा अध्याय पढ़ें: मत्ती 5

संबंधित पद

  • रोमियों 12:14

    अपने सताने वालों को आशीष दो और शाप न दो।

  • 1 पतरस 3:9

    बुराई का बदला बुराई से न दो, न गाली के बदले गाली दो; पर आशीष ही दो, क्योंकि तुम इसी अभिप्राय से बुलाए गए हो कि उत्तराधिकार में आशीष प्राप्त करो।

  • लूका 6:27–28

    “परन्तु मैं तुम सुननेवालों से कहता हूँ, अपने शत्रुओं से प्रेम करो, जो तुमसे घृणा करते हैं उनकी भलाई करो।

  • रोमियों 12:20–21

    परन्तु, “यदि तेरा शत्रु भूखा हो तो उसे खाना खिला और यदि प्यासा हो तो पानी पिला; क्योंकि ऐसा करने से तू उसके सिर पर आग के अंगारों का ढेर लगाएगा।”

  • नीतिवचन 25:21–22

    यदि तेरा शत्रु भूखा हो तो उसे खाने के लिए भोजन दे, और यदि वह प्यासा हो तो उसे पीने के लिए पानी दे,

  • लूका 23:34

    परन्तु यीशु ने कहा, “हे पिता इन्हें क्षमा कर; क्योंकि ये नहीं जानते कि क्या कर रहे है।” और उन्होंने चिट्ठियां डालकर उसके कपड़े आपस में बांट लिए।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).