Loading account

मत्ती 5:9

धन्य हैं वे जो मेल कराने वाले हैं, क्योंकि वे परमेश्वर के पुत्र कहलाएंगे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: मत्ती 5

6धन्य हैं वे जो धार्मिकता के भूखे और प्यासे हैं, क्योंकि वे तृप्त किए जाएंगे।

7धन्य हैं वे जो दयावन्त हैं, क्योंकि उन पर दया की जाएगी।

8धन्य हैं वे जिनके मन शुद्ध हैं, क्योंकि वे परमेश्वर को देखेंगे।

9धन्य हैं वे जो मेल कराने वाले हैं, क्योंकि वे परमेश्वर के पुत्र कहलाएंगे।

10धन्य हैं वे जो धार्मिकता के कारण सताए जाते हैं, क्योंकि स्वर्ग का राज्य उन्हीं का है।

11धन्य हो तुम, जब लोग मेरे कारण तुम्हारी निन्दा करें, तुम्हें यातना दें और झूठ बोल बोलकर तुम्हारे विरुद्ध सब प्रकार की बातें कहें-

12आनन्दित और मग्न हो, क्योंकि स्वर्ग में तुम्हारा प्रतिफल महान् है। उन्होंने तो उन नबियों को भी जो तुमसे पहले हुए इसी प्रकार सताया था।

पूरा अध्याय पढ़ें: मत्ती 5

संबंधित पद

  • इब्रानियों 12:14

    सब मनुष्यों के साथ मेल मिलाप रखो, और उस पवित्रता के खोजी बनो, जिसके बिना प्रभु को कोई भी नहीं देख पाएगा।

  • याकूब 3:16–18

    क्योंकि जहां डाह और स्वार्थी आकांक्षा होती है, वहां बखेड़ा तथा हर प्रकार की बुराई भी होती है।

  • रोमियों 12:18

    जहां तक तुम से बन पड़े सब के साथ यथासम्भव शान्तिपूर्वक रहो।

  • गलातियों 5:22

    परन्तु पवित्र आत्मा का फल प्रेम, आनन्द, शान्ति, धीरज, दयालुता, भलाई, विशवस्तता,

  • रोमियों 8:14

    क्योंकि वे सब जो परमेश्वर के आत्मा के द्वारा चलाए जाते हैं, वे परमेश्वर की सन्तान है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).