मत्ती 6:10
तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसे स्वर्ग में पूरी होती है वैसे ही पृथ्वी पर भी पूरी हो।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: मत्ती 6
7और जब तू प्रार्थना करे तो गै़रयहूदियों की तरह अर्थहीन बातें न दोहरा, क्योंकि वे सोचते हैं कि उनके अधिक बोलने से उनकी सुनी जाएगी।
8इसलिए उनके सदृश न बनना, क्योंकि तुम्हारा पिता मांगने से पूर्व ही तुम्हारी आवश्यकता को जानता है।
9“अतः तुम इस प्रकार प्रार्थना करनाः ‘हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है, तेरा नाम पवित्र माना जाए।
10तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसे स्वर्ग में पूरी होती है वैसे ही पृथ्वी पर भी पूरी हो।
11हमारे दिनभर की रोटी आज हमें दे।
12और जैसे हमने अपने अपराधियों को क्षमा किया है वैसे ही तू भी हमारे अपराधों को क्षमा कर;
13और हमें परीक्षा में न ला परन्तु बुराई से बचा, क्योंकि राज्य और पराक्रम और महिमा सदा तेरे ही है। आमीन।’
संबंधित पद
- इब्रानियों 10:36
क्योंकि तुम्हें धैर्य की आवश्यकता है कि तुम परमेश्वर की इच्छा पूर्ण करके जिस बात की प्रतिज्ञा की गई थी उसे प्राप्त कर सको।
- मत्ती 26:42
फिर उसने दूसरी बार जाकर यह प्रार्थना कीः “हे मेरे पिता, यदि यह मेरे पीए बिना नहीं टल सकता तो तेरी इच्छा पूरी हो।”
- मत्ती 12:50
क्योंकि जो कोई मेरे पिता की जो स्वर्ग में है इच्छा पूरी करता है, वही मेरा भाई, मेरी बहन और मेरी माता है।”
- यूहन्ना 4:34
यीशु ने उनसे कहा, “मेरा भोजन यह है कि अपने भेजने वाले की इच्छा पूरी करूँ और उसका कार्य पूरा करूँ।
- 1 थिस्सलुनीकियों 5:18
प्रत्येक परिस्थिति में धन्यवाद दो, क्योंकि मसीह यीशु में तुम्हारे लिए परमेश्वर की यही इच्छा है।
- यूहन्ना 6:40
क्योंकि मेरे पिता की इच्छा यह है कि प्रत्येक जो पुत्र को देखता है, और उसपर विश्वास करता है, वह अनन्त जीवन पाए, और मैं स्वयं अन्तिम दिन उसे जिला उठाऊंगा।”
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).