Loading account

मत्ती 6:12

और जैसे हमने अपने अपराधियों को क्षमा किया है वैसे ही तू भी हमारे अपराधों को क्षमा कर;

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: मत्ती 6

9“अतः तुम इस प्रकार प्रार्थना करनाः ‘हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है, तेरा नाम पवित्र माना जाए।

10तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसे स्वर्ग में पूरी होती है वैसे ही पृथ्वी पर भी पूरी हो।

11हमारे दिनभर की रोटी आज हमें दे।

12और जैसे हमने अपने अपराधियों को क्षमा किया है वैसे ही तू भी हमारे अपराधों को क्षमा कर;

13और हमें परीक्षा में न ला परन्तु बुराई से बचा, क्योंकि राज्य और पराक्रम और महिमा सदा तेरे ही है। आमीन।’

14यदि तुम मनुष्यों के अपराध क्षमा करोगे तो तुम्हारा स्वर्गीय पिता भी तुम्हें क्षमा करेगा।

15परन्तु यदि तुम मनुष्यों को क्षमा न करो तो तुम्हारा पिता भी तुम्हारे अपराध क्षमा नहीं करेगा।

पूरा अध्याय पढ़ें: मत्ती 6

संबंधित पद

  • इफिसियों 4:32

    एक दूसरे के प्रति दयालु और करफ़णामय बनो, और परमेश्वर ने मसीह में जैसे तुम्हारे अपराध क्षमा किए, वैसे ही तुम भी एक दूसरे के अपराध क्षमा करो।

  • मरकुस 11:25

    और जब कभी तुम खड़े होकर प्रार्थना करो तो यदि तुम्हारे मन में किसी के प्रति कुछ विरोध है तो क्षमा करो, जिससे कि तुम्हारा पिता जो स्वर्ग में है तुम्हारे भी अपराध क्षमा करे।

  • इफिसियों 1:7

    हमें, उसमें, उसके लहू के द्वारा छुटकारा, अर्थात् हमारे अपराधों की क्षमा, उसके अनुग्रह केे धन के अनुसार मिली है,

  • मत्ती 18:21–35

    तब पतरस ने आकर उससे कहा, “प्रभु, मेरा भाई कितनी बार मेरे विरुद्ध अपराध करता रहे कि मैं उसे क्षमा करूं? क्या सात बार तक?”

  • कुलुस्सियों 3:13

    यदि किसी को किसी पर दोष देने का कोई कारण हो तो एक दूसरे की सह लो, और एक दूसरे के अपराध क्षमा करो। जैसे प्रभु ने तुम्हारे अपराध क्षमा किए, वैसे ही तुम भी करो।

  • 1 यूहन्ना 1:7–9

    परन्तु यदि हम ज्योति में चलें जैसा वह स्वयं ज्योति में है, तो हमारी सहभागिता एक दूसरे से है, और उसके पुत्र यीशु का लहू हमें सब पाप से शुद्ध करता है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).