Loading account

मत्ती 6:19

“अपने लिए पृथ्वी पर धन मत करो जहां कीड़ा और जंग नष्ट करते हैं और जहां चोर सेंध लगाकर चोरी करते है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: मत्ती 6

16“जब कभी तुम उपवास करो तो पाखण्डियों के समान उदास दिखाई न दो, क्योंकि वे अपना मुंह म्लान बनाए रहते हैं जिससे कि मनुष्य को उपवासी दिखाई दे। मैं तुमसे सच कहता हूँ कि वे अपना पूरा-पूरा प्रतिफल पा चुके।

17परन्तु तू जब उपवास करे तो अपने सिर पर तेल लगा और मुंह धो,

18जिससे कि तू मनुष्यों को उपवासी दिखाई न दे, परन्तु अपने पिता को जो गुप्त में है; और तेरा पिता जो गुप्त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा।

19“अपने लिए पृथ्वी पर धन मत करो जहां कीड़ा और जंग नष्ट करते हैं और जहां चोर सेंध लगाकर चोरी करते है।

20परन्तु अपने लिए स्वर्ग में धन करो, जहां न कीड़ा और न जंग नष्ट करते हैं और न ही चोर सेंध लगाकर चोरी करते हैं,

21क्योंकि जहां तेरा धन है वहां तेरा मन भी लगा रहेगा।

22देह का दीपक आंख है। इसलिए यदि तेरी आंख निर्मल है तो तेरी समस्त देह प्रकाशमान होगी।

पूरा अध्याय पढ़ें: मत्ती 6

संबंधित पद

  • इब्रानियों 13:5

    तुम्हारा जीवन धन-लोलुपता से मुक्त हो। जो तुम्हारे पास है उसी में सन्तुष्ट रहो, क्योंकि उसने स्वयं कहा है, “मैं तुझे कभी न छोडूंगा और न ही कभी त्यागूंगा।”

  • 1 यूहन्ना 2:15–16

    संसार से प्रेम न करो, और न उन वस्तुओं से जो संसार में है। यदि कोई संसार से प्रेम करता है तो उसमें पिता का प्रेम नहीं है।

  • लूका 12:21

    ऐसा ही है वह मनुष्य भी जो अपने लिए धन तो संचित करता है परन्तु परमेश्वर की दृष्टि में धनी नही।”

  • नीतिवचन 23:4–5

    धनवान बनने के लिए खून-पसीना न बहा, इस पर अधिक ध्यान देना छोड़ दे।

  • याकूब 5:1–3

    हे धनवानों, सुनो, तुम अपने ऊपर आने वाली विपत्तियों पर चिल्ला- चिल्ला कर रोओ।

  • नीतिवचन 11:4

    प्रकोप के दिन धन-सम्पत्ति काम नहीं आती, परन्तु धार्मिकता मृत्यु से बचाती है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).