Loading account

मत्ती 6:21

क्योंकि जहां तेरा धन है वहां तेरा मन भी लगा रहेगा।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: मत्ती 6

18जिससे कि तू मनुष्यों को उपवासी दिखाई न दे, परन्तु अपने पिता को जो गुप्त में है; और तेरा पिता जो गुप्त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा।

19“अपने लिए पृथ्वी पर धन मत करो जहां कीड़ा और जंग नष्ट करते हैं और जहां चोर सेंध लगाकर चोरी करते है।

20परन्तु अपने लिए स्वर्ग में धन करो, जहां न कीड़ा और न जंग नष्ट करते हैं और न ही चोर सेंध लगाकर चोरी करते हैं,

21क्योंकि जहां तेरा धन है वहां तेरा मन भी लगा रहेगा।

22देह का दीपक आंख है। इसलिए यदि तेरी आंख निर्मल है तो तेरी समस्त देह प्रकाशमान होगी।

23परन्तु यदि तेरी आंख बुरी हो तो तेरी समस्त देह अन्धकारमय होगी। इसलिए जो ज्योति तुझ में है यदि वही अन्धकार है तो यह अन्धकार कैसा घोर होगा!

24कोई भी व्यक्ति दो स्वामियों की सेवा नहीं कर सकता, क्योंकि वह या तो एक से बैर और दूसरे से प्रेम करेगा, या एक से घनिष्टता रखेगा और दूसरे को तुच्छ जानेगा। तुम परमेश्वर और धन दोनों की सेवा नहीं कर सकते।

पूरा अध्याय पढ़ें: मत्ती 6

संबंधित पद

  • कुलुस्सियों 3:1–3

    इसलिए यदि तुम मसीह के साथ जीवित किए गए तो उन वस्तुओं की खोज में लगे रहो जो स्वर्ग की हैं, जहां मसीह विघमान है और परमेश्वर की दाहिनी ओर विराजमान है।

  • लूका 12:34

    क्योंकि जहाँ तुम्हारा धन है वहीं तुम्हारा मन भी लगा रहेगा!

  • 2 कुरिन्थियों 4:18

    हमारी दृष्टि उन वस्तुओं पर नहीं जो दिखाई देती हैं, पर उन वस्तुओं पर है जो अदृशय हैं, क्योंकि दिखाई देने वाली वस्तुएं तो अल्पकालिक हैं, परन्तु अदृशय वस्तुएं चिरस्थायी है।

  • नीतिवचन 4:23

    अपने हृदय की चौकसी पूरे यत्न के साथ कर, क्याेंकि जीवन का मूल-स्रोत वही है।

  • यशायाह 33:6

    वह तेरे जीवनकाल का आधार होगा तथा उद्धार, बुद्धि और ज्ञान का खजाना होगा। यहोवा का भय उसका धन होगा।

  • इब्रानियों 3:12

    हे भाइयों, सावधान रहो, कहीं ऐसा न हो कि तुम में से किसी का मन दुष्ट और अविश्वासी हो जाए और तुम जीवित परमेश्वर से दूर हो जाओ।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).