मत्ती 6:33
परन्तु तुम पहले परमेश्वर के राज्य और उसकी धार्मिकता की खोज में लगे रहो तो ये सब वस्तुएं तुम्हें दे दी जाएंगी।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: मत्ती 6
30इसलिए यदि परमेश्वर वन की घास को जो आज है और कल भट्ठी में झोंक दी जाएगी, इस प्रकार सजाता है, तो हे अल्प-विश्वासियो वह तुम्हारे लिए क्यों न इससे अधिक करेगा?
31इसलिए यह कहकर चिन्ता न करो, ‘हम क्या खाएंगे?’ अथवा ‘क्या पीएंगे?’ या, ‘हम क्या पहनेंगे?’
32क्योंकि गै़रयहूदी उत्सुकता से इन सब वस्तुओं की खोज में रहते हैं, पर तुम्हारा स्वर्गीय पिता जानता है कि तुम्हें इन सब वस्तुओं की आवश्यकता है।
33परन्तु तुम पहले परमेश्वर के राज्य और उसकी धार्मिकता की खोज में लगे रहो तो ये सब वस्तुएं तुम्हें दे दी जाएंगी।
34इसलिए कल की चिन्ता न करो, क्योंकि कल का दिन अपनी चिन्ता आप कर लेगा। आज के लिए आज ही का दुख बहुत है।
संबंधित पद
- लूका 12:31
अतः उसके राज्य की खोज करो और ये वस्तुएं भी तुम्हें दे दी जाएंगी।
- मत्ती 5:6
धन्य हैं वे जो धार्मिकता के भूखे और प्यासे हैं, क्योंकि वे तृप्त किए जाएंगे।
- यूहन्ना 6:27
उस भोजन के लिए परिश्रम न करो जो नशवर है, परन्तु उस भोजन के लिए जो अनन्त जीवन तक बना रहता है, जिसे मनुष्य का पुत्र तुम्हें देगा, क्योंकि पिता अर्थात् परमेश्वर ने उसी पर अपनी छाप लगाई है।”
- मरकुस 10:29–30
यीशु ने कहा, “मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ, ऐसा कोई नहीं जिसने मेरे और सुसमाचार के कारण घर या भाइयों या बहनों या माता या पिता या बच्चों या खेतों को छोड़ दिया हो,
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).