मत्ती 6:9
“अतः तुम इस प्रकार प्रार्थना करनाः ‘हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है, तेरा नाम पवित्र माना जाए।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: मत्ती 6
6परन्तु तू जब प्रार्थना करे तो अपने भीतरी कक्ष में जा और द्वार बन्द करके अपने पिता से जो गुप्त में है प्रार्थना कर, और तेरा पिता जो गुप्त में देखता है तुझे प्रतिफल देगा।
7और जब तू प्रार्थना करे तो गै़रयहूदियों की तरह अर्थहीन बातें न दोहरा, क्योंकि वे सोचते हैं कि उनके अधिक बोलने से उनकी सुनी जाएगी।
8इसलिए उनके सदृश न बनना, क्योंकि तुम्हारा पिता मांगने से पूर्व ही तुम्हारी आवश्यकता को जानता है।
9“अतः तुम इस प्रकार प्रार्थना करनाः ‘हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है, तेरा नाम पवित्र माना जाए।
10तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसे स्वर्ग में पूरी होती है वैसे ही पृथ्वी पर भी पूरी हो।
11हमारे दिनभर की रोटी आज हमें दे।
12और जैसे हमने अपने अपराधियों को क्षमा किया है वैसे ही तू भी हमारे अपराधों को क्षमा कर;
संबंधित पद
- लूका 11:1–4
फिर ऐसा हुआ कि वह किसी स्थान पर प्रार्थना कर रहा था। जब वह प्रार्थना कर चुका तो उसके चेलों में से एक ने उससे कहा, “हे प्रभु, जैसे यूहन्ना ने अपने चेलों को प्रार्थना करना सिखाया, तूभी हमें सिखा।”
- प्रकाशितवाक्य 4:11
‘हे हमारे प्रभु और परमेश्वर, तू ही महिमा, आदर और सामर्थ्य के योग्य है, क्योंकि तू ने ही सब वस्तुओं को सृजा, और उनका अस्तित्व और उनकी सृष्टि तेरी ही इच्छा से हुई।”
- रोमियों 8:15
तुमने दासत्व का आत्मा नहीं पाया है कि फिर भयभीत हो, परन्तु पुत्रों के समान लेपालकपन काआत्मा पाया है, जिसे हम ‘हे अब्बा! हे पिता!’ कह कर पुकारते है।
- यशायाह 64:8
परन्तु हे यहोवा, तू तो हमारा पिता है। हम मिट्टी हैं और तू हमारा कुम्हार है-हम सबके सब तेरे हाथ के कार्य है।
- यहेजकेल 36:23
मैं अपने महान् नाम को पवित्र सिद्ध करूंगा, जो जाति-जाति के मध्य अपवित्र किया गया है और जिसे तुमने उनके मध्य अपवित्र किया है। जब मैं उनकी दृष्टि में तुम्हारे मध्य अपने पवित्र नाम को सिद्ध करूंगा तब जाति-जाति जान लेगी कि मैं यहोवा हूं, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).