नहूम 1:7
यहोवा भला है, संकट के समय दृढ़ गढ़ है और उनकी सुधि लेता है जो उसके शरणागत है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: नहूम 1
4उसके घुड़कने से समुद्र सूख जाता है; वह सब नदियों को सुखा देता है। बाशान और कर्मेल कुम्हला जाते हैं; और लेबनोन की हरियाली जाती रहती है।
5उसके कारण पहाड़ कांप उठते हैं, और पहाड़ियां गल जाती हैं, हां, उसकी उपस्थिति से पृथ्वी वरन् संसार और उसके समस्त निवासी थरथरा उठते है।
6उसके क्रोध के सामने कौन ठहर सकता है? कौन उसकी कोपाग्नि को सहन कर सकता है? उसकी जलजलाहट आग के समान भड़क उठती है, और वह चट्टानों को तोड़ डालता है।
7यहोवा भला है, संकट के समय दृढ़ गढ़ है और उनकी सुधि लेता है जो उसके शरणागत है।
8परन्तु वह प्रलयंकारी बाढ़ से उस स्थान का सर्वनाश कर देगा, और अपने शत्रुओं को अन्धकार में खदेड़ देगा।
9तुम यहोवा के विरफ़द्ध जो भी युक्ति करो उसका वह पूर्णतः अन्त कर देगा। विपत्ति दूसरी बार पड़ने न पाएगी।
10उलझे हुए कांटों के और उनके समान जो मदिरा के नशे में चूर हों, वे सूखी खूंटी के समान पूर्णतः भस्म कर दिए जाएंगे।
संबंधित पद
- 2 तीमुथियुस 2:19
फिर भी परमेश्वर की पक्की नींव अटल रहती है जिस पर यह छाप लगी है, “परमेश्वर अपने लोगों को पहिचानता है,” और, “हर एक जो प्रभु का नाम लेता है, वह दुष्टता से बचा रहे।”
- यूहन्ना 10:27
मेरी भेड़ें मेरी आवाज़ सुनती हैं, और मैं उन्हें जानता हूँ, और वे मेरे पीछे-पीछे चलती है।
- विलापगीत 3:25
जो यहोवा की बाट जोहते और उसकी खोज में रहते हैं यहोवा उनकी भलाई करता है।
- यूहन्ना 10:14
अच्छा चरवाहा मैं हूँ; मैं अपनी भेड़ों को जानता हूँ, और मेरी भेड़ें मुझे जानती हैं-
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).