फिलिप्पियों 2:3
स्वार्थ और मिथ्याभिमान से कोई काम न करो, परन्तु नम्रतापूर्वक अपनी अपेक्षा दूसरों को उत्तम समझो।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: फिलिप्पियों 2
1अतः यदि तुम्हें मसीह में कुछ प्रोत्साहन, प्रेम की सान्त्वना, आत्मा की सहभागिता, प्रीति और सहानुभूति है,
2तो मेरा आनन्द पूर्ण करने के लिए एक ही मन, एक ही प्रेम, एक ही भावना और एक ही दृष्टिकोण रखो।
3स्वार्थ और मिथ्याभिमान से कोई काम न करो, परन्तु नम्रतापूर्वक अपनी अपेक्षा दूसरों को उत्तम समझो।
4तुम में से प्रत्येक अपना ही नहीं, परन्तु दूसरों के हित का भी ध्यान रखे।
5अपने में वही स्वभाव रखो जो मसीह यीशु में था,
6जिसने परमेश्वर के स्वरूप में होते हुए भी परमेश्वर के समान होने को अपने अधिकार में रखने की वस्तु न समझा।
संबंधित पद
- रोमियों 12:10
भ्रातृ-भाव से एक दूसरे से प्रेम करो, परस्पर आदर करने में एक दूसरे से बढ़ चलो।
- गलातियों 5:26
हम अहंकारी न बनें, एक दूसरे को न छेड़ें, और न ही डाह रखे।
- इफिसियों 5:21
और मसीह के भय में एक दूसरे के अधीन रहो।
- इफिसियों 4:2
अर्थात् सम्पूर्ण दीनता और नम्रता तथा धीरज के साथ प्रेम से एक दूसरे के प्रति सहनशीलता प्रकट करो,
- 1 पतरस 5:5
इसी प्रकार हे नवयुवको, तुम भी प्रचीनों के अधीन रहो और तुम सब के सब एक दूसरे के प्रति विनम्रता धारण करो, क्योंकि परमेश्वर अभिमानियों का तो विरोध करता है, पर दीनों पर अनुग्रह करता है।
- याकूब 3:14–16
परन्तु यदि तुम्हारे हृदय में कटु ईर्ष्या और स्वार्थी आकांक्षा हो तो गर्व न करना, और न सत्य के विरोध में झूठ ही बोलना।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).