Loading account

नीतिवचन 1:7

यहोवा का भय मानना बुद्धि का प्रारम्भ है, मूर्ख ही बुद्धि तथा शिक्षा को तुच्छ समझते है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: नीतिवचन 1

4और भोले-भालों को समझ, तथा युवकों को ज्ञान और विवेक प्राप्त हो।

5बुद्धिमान इन्हें सुनकर अपनी विघा बढ़ाए, और समझदार व्यक्ति बुद्धिमानी का परामर्श प्राप्त करे,

6वह नीतिवचन और दृष्टान्त को, तथा बुद्धिमानों के वचन और उनके रहस्यों को समझे।

7यहोवा का भय मानना बुद्धि का प्रारम्भ है, मूर्ख ही बुद्धि तथा शिक्षा को तुच्छ समझते है।

8हे मेरे पुत्र, अपने पिता की शिक्षा पर कान लगा, और अपनी माता की सीख को न त्याग,

9क्योंकि ये तो तेरे सिर के लिए शोभायमान मुकुट और तेरे गले का हार है।

10मेरे पुत्र, यदि पापी तुझे फुसलाएं, तो उनकी न मानना।

पूरा अध्याय पढ़ें: नीतिवचन 1

संबंधित पद

  • अय्यूब 28:28

    मनुष्य से कहा, ‘देख, प्रभु का भय मानना यही बुद्धि है; और बुराई से दूर रहना यही समझ है’।”

  • नीतिवचन 9:10

    यहोवा का भय मानना बुद्धि का आरम्भ है, और परमपवित्र को जानना ही समझ है।

  • सभोपदेशक 12:13

    जब सब कुछ सुन लिया गया, निष्कर्ष यह हैः परमेश्वर का भय मान और उसकी आज्ञाओं का पालन कर, क्योंकि प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य यही है।

  • नीतिवचन 15:33

    यहोवा का भय ही बुद्धि पाने के लिए शिक्षा है, तथा आदर प्राप्त करने से पूर्व विनम्रता आती है।

  • नीतिवचन 18:2

    मूर्ख तो समझदारी की बातों से नहीं, पर अपने ही मन की बात प्रकट करने से आनन्दित होता है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).