Loading account

नीतिवचन 16:9

मनुष्य अपने हृदय में युक्तियां बनाता है, परन्तु यहोवा ही उसके पग को निश्चित करता है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: नीतिवचन 16

6करुणा और सच्चाई से अधर्म का प्रायश्चित्त होता है, और यहोवा का भय मानने से मनुष्य बुराई से दूर रहता है।

7जब यहोवा मनुष्य के चाल-चलन से प्रसन्न होता है, तो वह उसके शत्रुओं को भी उसका मित्र बना देता है।

8धार्मिकता के साथ थोड़ा धन, अन्याय की बड़ी कमाई से उत्तम है।

9मनुष्य अपने हृदय में युक्तियां बनाता है, परन्तु यहोवा ही उसके पग को निश्चित करता है।

10राजा के होंठों पर दिव्य निर्णय वास करता है, न्याय चुकाने में उसके मुख से चूक नहीं होनी चाहिए।

11सच्चा तराजू और नापतौल यहोवा ही के हैं, थैली के सब बाट उसी के निश्चित किए हुए है।

12राजाओं के लिए दुष्टता करना घृणित कार्य है, क्योंकि सिंहासन धार्मिकता पर आधारित है।

पूरा अध्याय पढ़ें: नीतिवचन 16

संबंधित पद

  • नीतिवचन 19:21

    मनुष्य के हृदय में तो अनेक योजनाएं रहती हैं, परन्तु यहोवा की युक्ति स्थिर रहती है।

  • नीतिवचन 16:1

    मनुष्य अपने हृदय में युक्तियां बनाता है, परन्तु उनका सफल होना यहोवा की ओर से होता है।

  • नीतिवचन 20:24

    मनुष्य के कदम यहोवा ही निश्चित करता है, तब मनुष्य कैसे अपना मार्ग समझ सकता है?

  • यिर्मयाह 10:23

    हे यहोवा, मैं जानता हूं कि मनुष्य की चाल उसके अपने वश में नहीं और न ही उस मनुष्य के कदम अपनी ओर से संचालित होते है।

  • नीतिवचन 21:30

    ऐसी कोई बुद्धि, कोई समझ और कोई सम्मति नहीं जो यहोवा के विरुद्ध ठहर सके।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).