Loading account

नीतिवचन 31:10

भली पत्नी कौन पा सकता है? उसका मूल्य तो मूँगों से भी बढ़कर है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: नीतिवचन 31

7वह पीकर अपनी गरीबी भूल जाए और अपना दुख फिर स्मरण न करे।

8गूँगों के लिए अर्थात् सब अभागों के अधिकार के लिए अपना मुंह खोल।

9अपना मुंह खोल! धर्म से न्याय कर, और आवश्यकता में पड़े तथा सताए हुए लोगों के अधिकार की रक्षा कर।

10भली पत्नी कौन पा सकता है? उसका मूल्य तो मूँगों से भी बढ़कर है।

11उसके पति के मन में उसके प्रति विश्वास है, और उसे लाभ की घटी न होगी।

12वह अपने जीवन के सारे दिनों में उसके प्रति बुरा नहीं पर भला ही व्यवहार करती है।

13वह ऊन और सन ढूंढ़ती है, और हर्ष के साथ अपने हाथों से काम करती है।

पूरा अध्याय पढ़ें: नीतिवचन 31

संबंधित पद

  • नीतिवचन 19:14

    मकान और धन पूर्वजों से प्राप्त होते हैं, परन्तु समझदार पत्नी यहोवा से प्राप्त होती है।

  • नीतिवचन 12:4

    चरित्रवान पत्नी अपने पति का मुकुट है, परन्तु चरित्रहीन पत्नी उसकी हड्डियों में सड़ाहट के समान है।

  • इफिसियों 5:25–33

    हे पतियो, अपनी-अपनी पत्नी से प्रेम करो जैसा मसीह ने भी कलीसिया से प्रेम किया और अपने आप को उसके लिए दे दिया

  • नीतिवचन 18:22

    जो पत्नी पाता है, वह उत्तम वस्तु पाता है, और यहोवा से अनुग्रह प्राप्त करता है।

  • नीतिवचन 3:15

    बुद्धि तो रत्नों से भी अधिक मूल्यवान है- इसकी तुलना किसी भी वस्तु से जिसकी तू लालसा करता है नहीं की जा सकती।

  • श्रेष्ठगीत 6:8–9

    यहां साठ रानियां और अस्सी रखैलें और कुंवारियां तो असंख्य है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).