भजन संहिता 107:1
यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है; और उसकी करुणा सदा की है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 107
1यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है; और उसकी करुणा सदा की है।
2यहोवा के छुड़ाए हुए ऐसा ही कहें, जिन्हें उसने शत्रु के हाथ से फिरौती देकर छुड़ा लिया है;
3और उन्हें देश-देश से, पूर्व और पश्चिम से, उत्तर और दक्षिण से इकट्ठा किया है।
4कुछ लोग जंगल में और मरुस्थल में भटकते रहे; उन्हें बसने के लिए किसी नगर का मार्ग न मिला।
संबंधित पद
- 1 इतिहास 16:34
यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है, उसकी करफ़णा अनन्त है।
- 2 इतिहास 7:3
और जब आग गिरी और वह भवन यहोवा के तेज से भर गया, तब उसे देखकर समस्त इस्राएल भूमि की ओर मुंह किए हुए फ़र्श पर झुके और यह कहकर यहोवा की आराधना तथा स्तुति करने लगे, “निश्चय, वह भला है और उसकी करफ़णा सदा की है।”
- लूका 1:50
और उसकी दया पीढ़ी-पीढ़ी तक उन पर जो उससे डरते हैं बनी रहती है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).