Loading account

भजन संहिता 139:13

क्योंकि तूने मेरे भीतरी अंगों को बनाया है, तूने मुझे मां के गर्भ में रचा है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: भजन संहिता 139

10तो वहां भी तेरा हाथ मेरी अगुवाई करेगा, और तेरा दाहिना हाथ मुझे थामे रहेगा।

11यदि मैं कहूं, “निश्चय अन्धकार मुझे छिपा लेगा, मेरे चारों ओर का प्रकाश रात्रि बन जाएगा,”

12फिर भी अन्धकार तेरे लिए अन्धकार नहीं, और रात्रि दिन के तुल्य प्रकाशमान है; तेरे लिए तो अन्धकार और प्रकाश दोनों एक समान है।

13क्योंकि तूने मेरे भीतरी अंगों को बनाया है, तूने मुझे मां के गर्भ में रचा है।

14मैं तेरा धन्यवाद करूंगा, क्योंकि मैं भयानक और अद्भुत रीति से बनाया गया हूं; तेरे काम तो अद्भुत हैं, और मेरा मन इसे भली-भांति जानता है।

15जब मैं गुप्त में बनाया और पृथ्वी की गहराइयों में निपुणता से रचा जाता था, तब मेरी हड्डियां तुझसे छिपी न थी।

16तेरी आंखों ने मेरे बेडौल तत्व को देखा; और मेरे लिए जो दिन नियुक्त किए गए थे, वे सब तेरी पुस्तक में लिखे हुए थे जबकि उनमें से एक का भी अस्तित्व न था।

पूरा अध्याय पढ़ें: भजन संहिता 139

संबंधित पद

  • यिर्मयाह 1:5

    “गर्भ में तेरी रचना करने से पूर्व मैं तुझे जानता था, और तेरे उत्पन्न होने से पहले मैंने तेरा अभिषेक किया। मैंने तुझे जाति-जाति के लिए नबी नियुक्त किया है।”

  • यशायाह 44:2

    तेरा कर्त्ता यहोवा, जिसने तुझे गर्भ ही से रचा है और जो तेरी सहायता करेगा, वह यों कहता हैः हे मेरे दास याकूब, हे यशूरून जिसे मैंने चुना है, भयभीत न हो।

  • अय्यूब 31:15

    जिसने मुझे गर्भ में बनाया क्या उसी ने उसको नहीं बनाया? क्या उसी ने हम दोनों को गर्भ में नहीं रचा?

  • अय्यूब 10:9–12

    स्मरण कर कि तूने मुझे मिट्टी के समान बनाया, क्या तू मुझे पुनः धूल में मिला देगा?

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).