भजन संहिता 139:14
मैं तेरा धन्यवाद करूंगा, क्योंकि मैं भयानक और अद्भुत रीति से बनाया गया हूं; तेरे काम तो अद्भुत हैं, और मेरा मन इसे भली-भांति जानता है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 139
11यदि मैं कहूं, “निश्चय अन्धकार मुझे छिपा लेगा, मेरे चारों ओर का प्रकाश रात्रि बन जाएगा,”
12फिर भी अन्धकार तेरे लिए अन्धकार नहीं, और रात्रि दिन के तुल्य प्रकाशमान है; तेरे लिए तो अन्धकार और प्रकाश दोनों एक समान है।
13क्योंकि तूने मेरे भीतरी अंगों को बनाया है, तूने मुझे मां के गर्भ में रचा है।
14मैं तेरा धन्यवाद करूंगा, क्योंकि मैं भयानक और अद्भुत रीति से बनाया गया हूं; तेरे काम तो अद्भुत हैं, और मेरा मन इसे भली-भांति जानता है।
15जब मैं गुप्त में बनाया और पृथ्वी की गहराइयों में निपुणता से रचा जाता था, तब मेरी हड्डियां तुझसे छिपी न थी।
16तेरी आंखों ने मेरे बेडौल तत्व को देखा; और मेरे लिए जो दिन नियुक्त किए गए थे, वे सब तेरी पुस्तक में लिखे हुए थे जबकि उनमें से एक का भी अस्तित्व न था।
17हे परमेश्वर, मेरे लिए तेरे विचार क्या ही बहुमूल्य हैं! उनकी संख्या का जोड़ कैसा महान् है!
संबंधित पद
- उत्पत्ति 1:26–27
फिर परमेश्वर ने कहा, “हम मनुष्य को अपने स्वरूप में, अपनी समानता के अनुसार बनाए। और वे समुद्र की मछलियों और आकाश के पक्षियों पर तथा घरेलू पशुओं और सारी पृथ्वी और हर एक रेंगने वाले जन्तु पर जो पृथ्वी पर रेंगता है, प्रभुता करे।”
- अय्यूब 5:9
वह महान् और अद्भुत कार्य करता, और अनगिनत आश्चर्यकर्म करता है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).