भजन संहिता 23:1
दाऊद का भजन। यहोवा मेरा चरवाहा है, मुझे कुछ घटी न होगी।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 23
1दाऊद का भजन। यहोवा मेरा चरवाहा है, मुझे कुछ घटी न होगी।
2वह मुझे हरे-हरे चरागाहों में बैठाता है; वह मुझे सुखदायक जल के सोतों के पास ले चलता है।
3वह मेरे जी में जी ले आता है, धार्मिकता के मार्गों में वह अपने नाम के निमित्त मेरी अगुवाई करता है।
4चाहे मैं मृत्यु के घोर अन्धकार की तराई में होकर चलूं, फिर भी हानि से न डरूंगा, क्योंकि तू मेरे साथ रहता है; तेरी छड़ी और तेरी लाठी से मुझे शान्ति मिलती है।
संबंधित पद
- फिलिप्पियों 4:19
मेरा परमेश्वर भी अपने उस धन के अनुसार जो महिमा सहित मसीह यीशु में है तुम्हारी प्रत्येक आवश्यकता पूरी करेगा।
- यूहन्ना 10:11
अच्छा चरवाहा मैं हूँ; अच्छा चरवाहा भेड़ों के लिए अपना प्राण देता है।
- यशायाह 40:11
वह चरवाहे के समान अपने झुंड को चराएगाः वह मेमनों को अपनी बाहों में समेट लेगा और गोद में लिए रहेगा तथा दूध पिलानेवाली भेड़ों को धीरे-धीरे ले चलेगा।
- यूहन्ना 10:27–30
मेरी भेड़ें मेरी आवाज़ सुनती हैं, और मैं उन्हें जानता हूँ, और वे मेरे पीछे-पीछे चलती है।
- यूहन्ना 10:14
अच्छा चरवाहा मैं हूँ; मैं अपनी भेड़ों को जानता हूँ, और मेरी भेड़ें मुझे जानती हैं-
- प्रकाशितवाक्य 7:17
क्योंकि मेमना जो सिंहासन के मध्य है, उनका चरवाहा होगा। और जीवन-जल के सोतों के पास वह उनकी अगुवाई करेगा, और परमेश्वर उनकी आंखों से सब आंसू पोंछ डालेगा।”
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).