भजन संहिता 23:2
वह मुझे हरे-हरे चरागाहों में बैठाता है; वह मुझे सुखदायक जल के सोतों के पास ले चलता है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 23
1दाऊद का भजन। यहोवा मेरा चरवाहा है, मुझे कुछ घटी न होगी।
2वह मुझे हरे-हरे चरागाहों में बैठाता है; वह मुझे सुखदायक जल के सोतों के पास ले चलता है।
3वह मेरे जी में जी ले आता है, धार्मिकता के मार्गों में वह अपने नाम के निमित्त मेरी अगुवाई करता है।
4चाहे मैं मृत्यु के घोर अन्धकार की तराई में होकर चलूं, फिर भी हानि से न डरूंगा, क्योंकि तू मेरे साथ रहता है; तेरी छड़ी और तेरी लाठी से मुझे शान्ति मिलती है।
5तू मेरे शत्रुओं के सामने मेरे लिए मेज लगाता है, तूने मेरे सिर पर तेल उंडेला है, मेरा प्याला उमड़ रहा है।
संबंधित पद
- प्रकाशितवाक्य 7:17
क्योंकि मेमना जो सिंहासन के मध्य है, उनका चरवाहा होगा। और जीवन-जल के सोतों के पास वह उनकी अगुवाई करेगा, और परमेश्वर उनकी आंखों से सब आंसू पोंछ डालेगा।”
- प्रकाशितवाक्य 22:1
फिर उसने मुझे जीवन के जल की नदी दिखाई, जो स्फटिक के समान स्वच्छ थी और जो परमेश्वर और मेमने के सिंहासन से निकलकर,
- यहेजकेल 34:13–14
और मैं उन्हें जाति जाति के मध्य से निकाल ले जाऊंगा और देश-देश में से इकट्ठा करूंगा और उन्हें उनके निज देश में ले आऊंगा और मैं उन्हें इस्राएल के पर्वत पर झरनों के किनारे और देश के सब बसे हुए स्थानों में चराऊंगा।
- प्रकाशितवाक्य 21:6
उसने मुझ से फिर कहा, “हो चुका। मैं अलफा और ओमेगा, आदि और अन्त हू। जो प्यासा हो उसे मैं जीवन के जल के सोते से मुफ्ऱत पिलाऊंगा।
- यशायाह 49:9–10
और बन्दियों से कहे, कि वे निकल आएं, और उनसे जो अन्धियारे में हैं, कि वे प्रकट हो जाए। तब मार्गों के किनारे ही वे पेट भरेंगे और प्रत्येक नंगे टीले पर उनको चराई मिलेगी।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).