Loading account

भजन संहिता 27:14

यहोवा की प्रतीक्षा करता रह। हियाव बांध और तेरा हृदय दृढ़ बना रहे। हां, यहोवा ही की प्रतीक्षा करता रह।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: भजन संहिता 27

11हे यहोवा, मुझे अपना मार्ग सिखा, और मेरे शत्रुओं के कारण समतल पथ पर मेरी अगुवाई कर।

12मुझे मेरे शत्रुओं की इच्छा पर न छोड़, क्योंकि झूठे गवाह मेरे विरुद्ध उठ खड़े हुए हैं जो हिंसा ही उगलते रहते है।

13यदि मुझे यह विश्वास न होता कि जीवितों की भूमि में यहोवा की भलाई को देखूँगा, तो मैं हताश हो गया होता।

14यहोवा की प्रतीक्षा करता रह। हियाव बांध और तेरा हृदय दृढ़ बना रहे। हां, यहोवा ही की प्रतीक्षा करता रह।

पूरा अध्याय पढ़ें: भजन संहिता 27

संबंधित पद

  • यशायाह 40:31

    परन्तु जो यहोवा की बाट जोहते हैं वे नया बल प्राप्त करते जाएंगे, वे उकाबों के समान पंख फैलाकर ऊंचाई पर उड़ेंगे वे दौड़ेंगे और श्रमित न होंगे, वे चलेंगे पर थकेंगे नही।

  • यशायाह 30:18

    फिर भी यहोवा तुम पर अनुग्रह करने के लिए ठहरा रहता है, और स्वर्ग में प्रतीक्षा करता है कि तुम पर दया करे क्योंकि यहोवा न्यायी परमेश्वर है; क्या ही धन्य हैं वे सब जो उसकी आस लगाए रहते है।

  • फिलिप्पियों 4:13

    जो मुझे सामर्थ प्रदान करता है, उसके द्वारा मैं सब कुछ कर सकता हू।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).