भजन संहिता 28:7
यहोवा मेरा बल और मेरी ढाल है; मेरा हृदय उस पर भरोसा रखता है, जिससे मुझे सहायता मिलती है; इसलिए मेरा हृदय प्रफुल्लित है। मैं गीत गा-गाकर उसका धन्यवाद करूँगा।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 28
4उनके कार्यों और दुष्ट व्यवहारों के अनुसार उनका बदला चुका, उनके हाथों के कार्यों के अनुसार उन्हें बदला दे, उनकी करनी का फल उन्हें दे।
5वे न तो यहोवा के कार्यों पर, न उसके हाथ के कामों पर ध्यान देते हैं, अतः वह उन्हें गिरा देगा और फिर खड़ा नहीं करेगा।
6धन्य हो यहोवा, क्योंकि उसने मेरी गिड़गिड़ाहट सुनी है।
7यहोवा मेरा बल और मेरी ढाल है; मेरा हृदय उस पर भरोसा रखता है, जिससे मुझे सहायता मिलती है; इसलिए मेरा हृदय प्रफुल्लित है। मैं गीत गा-गाकर उसका धन्यवाद करूँगा।
8यहोवा तो अपनी प्रजा का बल है, वह अपने अभिषिक्त के लिए उद्धार का दृढ़ गढ़ है।
9तू अपनी प्रजा का उद्धार कर, और अपने निज भाग को आशीष दे; उनकी चरवाही कर और सदैव उन्हें सम्भाले रह।
संबंधित पद
- इफिसियों 6:10
अतः प्रभु और उसके सामर्थ्य की शक्ति में बलवान बनो।
- यशायाह 61:10
मैं यहोवा के कारण अति आनन्दित होऊंगा, मेरा प्राण मेरे परमेश्वर में प्रफुल्लित होगा, क्योंकि उसने मुझे उद्धार के वस्त्र पहनाए हैं, उसने मुझे धार्मिकता के वस्त्र से ऐसे संवारा है, जैसे दूल्हा अपने आपको माला से सजाता और दुल्हन गहनों से अपना श्रृंगार करती है।
- यशायाह 12:2
देखो, परमेश्वर मेरा उद्धार है, मैं भरोसा रखूंगा और भयभीत न होऊंगा; क्योंकि यहोवा परमेश्वर मेरा बल और मेरेे गीतों का विषय है, और वह मेरा उद्धार बन गया है।”
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).