Loading account

भजन संहिता 34:18

यहोवा टूटे मन वालों के निकट रहता है, और पश्चात्तापी आत्मा का उद्धार करता है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: भजन संहिता 34

15यहोवा की आंखें धर्मियों पर, लगी रहती हैं और उसके कान उनकी पुकार पर लगे रहते है।

16यहोवा दुष्कर्मियों के विमुख रहता है, कि उनका स्मरण भी पृथ्वी पर से मिटा डाले।

17धर्मी पुकारते हैं और यहोवा सुनता है, और उन्हें उनकी सारी विपत्तियों से छुड़ाता है।

18यहोवा टूटे मन वालों के निकट रहता है, और पश्चात्तापी आत्मा का उद्धार करता है।

19धर्मी पर बहुत-सी विपत्तियां आती तो हैं, परन्तु यहोवा उसको उन सबसे छुड़ाता है।

20वह उसकी हड्डी-हड्डी की रक्षा करता है, और उनमें से एक भी टूटने नहीं पाती।

21दुष्टता ही दुष्ट को मार डालेगी और धर्मी के बैरी दोषी ठहरेंगे।

पूरा अध्याय पढ़ें: भजन संहिता 34

संबंधित पद

  • यशायाह 57:15

    क्योंकि जो अति महान् और महिमामय है जो अनन्तकाल तक बना रहता है, और जिसका नाम पवित्र है, वह यों कहता हैः “मैं ऊंचे पर और पवित्रस्थान में निवास करता हूं, और उसके संग भी रहता हूं जो आत्मा में नम्र और दीन है, जिससे कि दीन की आत्मा और नम्र हृदय को पुनर्जीवित करू।

  • यशायाह 61:1

    प्रभु यहोवा का आत्मा मुझ पर है, क्योंकि यहोवा ने कंगालों को सुसमाचार सुनाने के लिए मेरा अभिषेक किया है, और मुझे इसलिए भेजा है कि खेदित मन के लोगों को शान्ति दूं, कि बन्दियों के लिए स्वतन्त्रता का और कैदियों के लिए छुटकारे का प्रचार करूं;

  • यहेजकेल 36:26

    और फिर मैं तुम्हें एक नया हृदय दूंगा और तुम्हारे भीतर एक नई आत्मा उत्पन्न करूंगा और तुम्हारी देह में से पत्थर का हृदय निकालकर तुम्हें मांस का हृदय दूंगा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).