Loading account

भजन संहिता 4:8

मैं शान्तिपूर्वक लेट जाऊंगा और सो जाऊंगा, क्योंकि हे यहोवा, तू ही मुझे सुरक्षित रखता है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: भजन संहिता 4

5धार्मिकता के बलिदान चढ़ाओ। और यहोवा पर भरोसा रखो।

6अनेक लोग कहते हैं, “कौन हमें भलाई दिखाएगा?” हे यहोवा, तू अपने मुख का प्रकाश हम पर चमका।

7तूने मेरे हृदय को आनन्द से भर दिया है, हां, उस आनन्द से भी अधिक जो उन्हें अन्न और दाखमधु की बढ़ती से होता है।

8मैं शान्तिपूर्वक लेट जाऊंगा और सो जाऊंगा, क्योंकि हे यहोवा, तू ही मुझे सुरक्षित रखता है।

पूरा अध्याय पढ़ें: भजन संहिता 4

संबंधित पद

  • नीतिवचन 3:24

    जब तू लेटेगा, तो भयभीत न होगा। जब तू सोएगा, तो तुझे सुख की नींद आएगी।

  • अय्यूब 11:18–19

    तब तुझे आशा होगी इसलिए तू भरोसा रखेगा; तू चारों ओर देख-देखकर निर्भय विश्राम कर सकेगा।

  • 1 थिस्सलुनीकियों 5:10

    जो हमारे लिए मर गया कि चाहे हम जागते या सोते हों, हम सब मिलकर सके साथ जीवित रहे।

  • व्यवस्थाविवरण 12:10

    जब तुम यरदन पार कर उस देश में बस जाओ जिसे तुम्हारा परमेश्वर यहोवा तुम्हारा उत्तराधिकार होने के लिए तुम्हें दे रहा है, और वह तुम्हारे चारों ओर के सब शत्रुओं से तुम्हें विश्राम दे जिससे तुम निडर रहने लगो,

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).